महाविद्यालय खाड़ी टिहरी गढ़वाल में ‘अभिभावक-शिक्षक संघ’ (PTA) का हुआ गठन; सुशीला देवी चुनी गईं अध्यक्ष*
1 min read

टिहरी गढ़वाल, 10 अक्टूबर 2026 (सू.वि.)
महाविद्यालय, खाड़ी में आज दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को प्राचार्य की अध्यक्षता में अभिभावक – शिक्षक संघ की सचिव डॉ. सीमा पांडे ने संस्थान के शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में ‘अभिभावक-शिक्षक संघ’ (Parent-Teacher Association – PTA) की कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया।
बैठक में महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सर्वसम्मति एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें अनुभवी और समर्पित सदस्यों को जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।
कार्यकारिणी समिति में सर्वसम्मति से अध्यक्ष सुशीला देवी, उपाध्यक्ष रोशनी देवी और कोषाध्यक्ष सुशीला देवी को निर्वाचित किया गया।
बैठक के दौरान महाविद्यालय प्रशासन एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों की उपस्थिति, अनुशासन, शैक्षणिक प्रगति तथा परिसर में आधुनिक सुविधाओं के विस्तार एवं महाविद्यालय की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद सुशीला देवी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, वे अभिभावकों और कॉलेज प्रशासन के बीच एक मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करेंगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि विद्यार्थियों के हित में हर संभव कदम उठाए जाएँगे और नियमित रूप से बैठकों का आयोजन कर संवाद बनाए रखा जाएगा।
उपाध्यक्ष रोशनी देवी ने भी संघ के उद्देश्यों को पूरा करने में पूर्ण सहयोग देने की बात कही। कोषाध्यक्ष सुशीला देवी ने भी महाविद्यालय के विकास में सहयोग देने की बात कही। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 अरुण कुमार सिंह ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा:
”अभिभावक और शिक्षक किसी भी संस्थान के दो मजबूत स्तंभ होते हैं। एक सशक्त PTA के गठन से विद्यार्थियों की समस्याओं को समय पर हल करने और उनके शैक्षणिक स्तर को और ऊँचा उठाने में मदद मिलेगी।”
बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उपस्थित सभी अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में महाविद्यालय के विकास को एक नई ऊर्जा और गति मिलेगी। अभिभावक शिक्षक संघ गठन के अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक वर्ग कर्मचारी वर्ग उपस्थित रहे
