October 10, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

माँ गङ्गा रामलीला समिति स्थानीय कलाकारों को वरीयता प्रदान कर रामलीला का मंचन करेगी- अनिल बडोनी

1 min read

 

मुनि की रेती, माँ गङ्गा रामलीला समिति अपने पंचम रामलीला मंचन को कल प्रथम नवरात्र प्रतिपदा से श्री गणेश कर इस बार स्थानीय उत्तराखण्ड के कलाकारों को वरीयता प्रदान कर रामलीला का आदर्श, मर्यादा प्रस्तुत करेगी।प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में अध्यक्ष सन्दीप परमार ने सभी पत्रकारो का स्वागत , आभार करते हुए उनसे सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया।प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए समिति के महासचिव ने कहा कि 4 वर्षों के रामलीला मंचन ओर स्थानीय जनता के फीड बैक से प्राप्त संदेशों के आधार पर अबकी बार उसका ख्याल रखते हुई लोकल, स्थानीय कलाकारों को वरीयता प्रदान कर उनकी प्रतिभा को आगे लाने का कार्य किया जा रहा है।कल से प्रारम्भ रामलीला मंचन 20 अक्टूबर भगवान राम का राजतिलक तक उनकी समस्त लीलाओं के दर्शन जनता को कराए जाने है । इस बार समिति ने बाला जी धाम सालासर से हनुमान ध्वज को प्राप्त कर उसका विधिवत आरोहण कर इस मंचन को सफलता पूर्वक हनुमान जी की कृपा दृष्टि बनाये रखने की प्रार्थना की है।

श्री बडोनी ने कहा कि इस बार महाकाल की भव्य झांकी, उत्तराखण्ड की प्रचीन सँस्कृति, जागर ओर नगर की मातृ शक्ति के माध्यम से अनेक सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रम देखने को मिलेंगे साथ ही दर्शकों को मनोरंजन का विशेष ख्याल मर्यादा में रहकर प्रस्तुत किया जाना है। उन्होंने कहा कि सामाजिक, राजनीतिक ,कर्तव्य पथ पर सराहनीय करने वाले का विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सम्मान प्रदान किया जाना है। उन्होंने कहा कि रामलीला मंचन की कमियों को मीडिया ही सत्यता से उजागर कर सकता है जिसके लिये हम प्रेस मीडिया को प्रतिदिन कवरेज के लिये आमंत्रण दे रहे है।

समिति के उपाध्यक्ष प्रदीप सकलानी ने कहा कि हमे हर बार मंच बनाने के लिये शहर से बाहर जाकर आर्थिक दबाब झेलना पड़ता रहा है इस बार स्थानीय जागरण समिति से जुड़े हरेंद्र सैनी ने इस समस्या को दूर कर रंग मंच को जो भव्यता प्रदान की है वो आपके समक्ष है। उन्होंने कहा कि पब्लिक डोमेन से प्राप्त सुझाव संजीवनी का कार्य करते है जिसके तहत ही समिति ने सबसे पहले लोकल, स्थानीय कलाकारों को वरीयता प्रदान कर उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का अवसर दिया है।उन्होंने कहा कि नशे की समाज मे बढ़ती प्रवर्ति जिसका शिकार युवा वर्ग हो रहा है उसकी रोकथाम ओर युवाओं को इस नशे से बचने के लिये उसको स्वयं इसके खतरे का स्वयं अहसास हो।समिति ने रामलीला मंचन पर एक दिन पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और स्थानीय पुलिस को बुलाकर नशे की रोकथाम कैसे की जानी है पुलिस इस बारे में टिप्स देकर जनता को जागरूक करेगी। उन्होंने कहा है कि नगर के डॉक्टरों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों, नोकर पेशा, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनेता ओर अन्य सभी का सहयोग प्राप्त होना रामलीला समिति को ऊर्जा देने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि कल से शुरू होने वाली रामलीला मंचन से सम्बंधित सभी तैयारिया पूर्ण कर ली गयी है।

एक प्रश्न के जबाब में महासचिव अनिल बडोनी ने अवगत कराया कि कल रामलीला की शुरुवात कैबनेट मंत्री सुबोध उनियाल सहित नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण के द्वारा किया जाना है।इस अवसर पर तमाम जन सपरिवार आमन्त्रित है। इस प्रेस वार्ता में मुख्य सलाहकार देवेंद्र दत्त जोशी कोषाध्यक्ष जितेंद्र उनियाल,एडवोकेट विकास उपाध्याय, गङ्गा रावत वार्ड नम्बर सात के सभासद गजेंद्र सिंह सजवाण , मनोज मलासी सहित अनेक माँ गंगा रामलीला समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

You may have missed

Breaking News