*26-27 सितंबर को भारी वर्षा की संभावना, आवश्यक सावधानी के निर्देश
1 min read
*सूचना/पौड़ी/25 सितंबर, 2026:*
भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केंद्र देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 26 एवं 27 सितंबर को जनपद पौड़ी गढ़वाल में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी तथा अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने तथा आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला एवं तहसील स्तर पर आईआरएस से जुड़े अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी सतर्क रहेंगे। सड़क मार्ग बाधित होने की स्थिति में संबंधित विभाग तत्काल कार्रवाई करते हुए यातायात सुचारू कराएंगे। पुलिस चौकियां एवं थाने तथा तहसीलों में उपलब्ध सैटेलाइट फोन क्रियाशील रखे जाएंगे।
आमजन से मौसम की स्थिति को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने तथा नदी-नालों, गदेरों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों से दूरी बनाए रखने की अपील की गई है। किसी भी आपदा अथवा दुर्घटना की सूचना जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र पौड़ी के दूरभाष 01368-221840 एवं मोबाइल 8279982285 पर तत्काल दी जा सकती है।
