September 25, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

पंजीकृत होटल एवं होमस्टे के लिए ग्रीन रेटिंग सिस्टम पर कार्यशाला का हुआ सफल आयोजन

1 min read

 

टिहरी गढ़वाल, 25 सितंबर 2026 (सू.वि.)

पर्यटन विभाग के अंतर्गत पंजीकृत होटल एवं होमस्टे संचालकों के लिए ग्रीन रेटिंग सिस्टम के क्रियान्वयन के संबंध में एक कार्यशाला का आयोजन विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।

 

कार्यशाला में होटल एवं होमस्टे इकाइयों को पर्यावरण अनुकूल व्यवस्थाओं, ऊर्जा एवं जल संरक्षण, कचरा प्रबंधन तथा स्वच्छ एवं टिकाऊ पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के संबंध में जानकारी दी गयी।

 

कार्यशाला के दौरान ग्रीन रेटिंग सिस्टम के मानकों, मूल्यांकन प्रक्रिया एवं पंजीकृत इकाइयों द्वारा अपनाई जाने वाली आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी संबंधित विशेषज्ञों द्वारा दी गयी, होटल एवं होमस्टे संचालकों को निर्धारित मानकों के अनुरूप अपनी इकाइयों को विकसित करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया गया।

 

साथ ही पर्यटकों के साथ कैसा व्यवहार किया जाए इन सब पर विस्तृत जानकारी दी गयी, कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिले में सतत एवं पर्यावरण अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देना तथा होटल एवं होमस्टे क्षेत्र में हरित व्यवस्थाओं को प्रोत्साहित करना है।

 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, पर्यटन अधिकारी एसएस राणा, अधिशासी अभियंता जल संस्थान प्रशान्त भारद्वाज, वरिष्ठ उरेडा अधिकारी एस एस मेहरा, विभिन्न नगर पालिकाओ / नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी तथा कार्मिक जिला पंचायत के पेयजल आदि सम्बन्धी विभाग के अधिकारी सहित होमस्टेज के मालिक एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Breaking News