September 6, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

हिंदी दिवस कार्यक्रम को लेकर प्रेस क्लब मुनिकीरेती की बैठक

1 min read


मुनिकीरेती : हिंदी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर प्रेस क्लब मुनिकीरेती की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रेस क्लब अध्यक्ष संजय बडोला ने की, जबकि संचालन क्लब के सचिव आशीष लखेड़ा ने किया।
बैठक में हिंदी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम के आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा, वक्ताओं के चयन तथा आयोजन की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और युवा पीढ़ी को हिंदी के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम को सार्थक एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
बैठक में प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखे तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक जिम्मेदारियों पर भी विचार-विमर्श किया। अध्यक्ष संजय बडोला ने कहा कि हिंदी हमारी पहचान और संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से समाज में हिंदी के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा
बैठक में क्लब के संरक्षक सुरेश चंद सिंह चौहान, सुदीप पंचभैया, भारत भूषण कुकरेती, रमा बल्लभ भट्ट, नवीन चंद्रा, गिरीश भट्ट, सत्येंद्र चौहान रामकृष्ण पोखरियाल आदि सदस्यों ने भाग लिया ।

 

Breaking News