August 20, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

आदि पुरुष श्री कृष्ण का प्राकट्य दिवस को नव मधुवन आश्रम धूमधाम के साथ पांच दिवसीय महोत्सव मनायेगा

1 min read

 

ऋषिकेश, नव मधुवन आश्रम मुनि की रेती में इस बार गत वर्षों की भांति पूर्ण भव्यता के साथ भगवान कृष्ण का प्राकट्य उत्सव दिव्यता के साथ 5 दिवसीय महोत्सव के रूप में मथुरा, वृन्दावन की तर्ज़ पर मनाया जाएगा । इस महोत्सव पर पूरे नगर को कृष्ण-राधा के प्रेम में रासलीला ओर आध्यात्मिक कार्यक्रमो के माध्यम से समाज के हर वर्ग का सहयोग और आनन्द प्राप्ति के लिये किया जाने का श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व से शुरू कर राधाष्टमी तक भव्य और विशिष्ट बनाने के लिये सबके सहयोग का अनुरोध आश्रम के प्रमुख सन्त परमानन्द दास ने किया है।

उन्होंने बताया कि 1 सितंबर को मधुबन कृष्णोत्सव मैराथन, 2 सितम्बर को चित्रकला ,क्विज, श्लोकवाचन, 3 सितम्बर भजन , कीर्तन सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम, 4 सितम्बर को कृष्ण जन्मोत्सव के साथ 5 सितम्बर नन्दोत्सव कार्यक्रम के साथ दिव्य प्रवचन, संकीर्तन, महाप्रसाद के साथ सम्पन्न होना है। इसके अलावा19 सितम्बर को वर्ष भर में एक बार होने वाली राधा रानी के भव्य, दिव्य दर्शन के साथ चरण दर्शन का लाभ भक्त मण्डली अवश्य लाभ उठाये ।

उल्लेखनीय है कि विगत कई वर्षों से नव मधुवन आश्रम के माध्यम से नगर में आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाने के साथ कृष्ण भक्ति का प्रचार प्रसार के साथ जगन्नाथ रथ यात्रा का कार्यक्रम किया जाता है जिसमे देश विदेश के हजारों कृष्ण भक्त इस कार्यक्रम में अपनी डुबकी लगाते है। मधुवन आश्रम में प्रातः ब्रह्म बेला से लेकर शेज आरती तक नियमित पूजा पाठ के साथ निर्धन, भक्तों को सेवा के साथ अन्नपूर्णा की व्यवस्था प्रदान की जाती रही है।

इस बार आयोजन को सफल बनाने के लिये मधुवन परिवार की टीम में प्रबन्धक हर्ष कौशल शर्मा,हरिभक्त दास, रासबिहारी दास सहित नगर क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवा वर्ग आयोजन की तैयारी में जुटा हुआ है।उन्होंने अनुरोध किया है कि इस कार्यक्रम में नगर का जनमानस भारी संख्या में भगवान के दर्शनों को लाभ उठाकर यथा शक्ति तन, मन, धन का सहयोग प्रदान करे।

Breaking News