यात्रा कार्यालय गढ़वाल मंडल विकास निगम ने 80 वां स्वतंत्रता दिवस वंदेमातरम के साथ मनाया
1 min read


ऋषिकेश, गढ़वाल मण्डल विकास निगम यात्रा कार्यालय में देश की आन, बान, शान तिरंगे का आरोहण कर अपना 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया।
इस अवसर पर यात्रा कार्यालय के सहायक प्रधान प्रबन्धक दीपक रावत ने अपने तिरंगे को आरोहित कर देश की समृद्दि, खुशहाली, , वानिकी, सुरक्षा सहित समुचित उन्नति के लिए 140 करोड़ जनो की भागीदारी सुनिश्चित किये जाने का आग्रह किया ।अपने सपने जितने कठोर होंगे हमारी संकल्प शक्ति और सोच ही उतनी अधिक विकसित होगी।अपने निगम की उन्नति के लिये टीम भावना का मूल मंत्र जब तक हर व्यक्ति को सामर्थ्य ओर तरक्की के अवसर प्रदान करेगा। देश और प्रदेश को स्वाबलम्बी ओर आत्मनिर्भर बनाने को युवा शक्ति के प्रयास बेहत्तर दिशा में हमे नित नए अवसर प्रदान कर रहे है।स्वतंत्रता दिवस पर निगम के वरिष्ठ प्रबन्धक भारत भूषण कुकरेती, वरिष्ठ प्रबन्धक रमेश बिष्ट, पर्वतारोहण अनुभाग के वरिष्ठ प्रबन्धक, क्षेत्रीय प्रबंधक वीरेंद्र गुंसाई, लेखाकार मनमोहन चौधरी, निगम के पूर्व लेखाकार राजेन्द्र पयाल, पी एस रमोला, बृजेश पाठक अनेक निगम कर्मियों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अनगिनत वीर बलदानियो को शत शत नमन कर उनके योगदानों को याद किया।इस अवसर ओर देश हित सहित वंदेमातरम के नारे लगाए गए।
इस अवसर पर निगम के स्वागत पटल के प्रभारी सुरेश पँवार, सहा. प्रबन्धक अरविंद उनियाल, अनूप बिष्ट, नवनीत सिंह बिष्ट,परिवहन प्रबन्धक इंद्र मोहन नेगी, लेखाकार संदीप मेवाड़,कोषागार नरेंद्र नौटियाल, प्रचार प्रसार विमला तोपवाल, अधिष्ठान अनुभाग अंकित केष्टवाल, आशुतोष रावत,ओ. एस महादेव उनियाल भूपेंद्र बिष्ट सहित पर्यटन परिषद सहित अनेक अनुभागों के कर्मियों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर के कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का संचालन निगम संघ महासचिव बृजमोहन जुयाल ने देश भक्ति का जोश भरकर अपने निराले अंदाज में किया उन्होंने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव का महीना ओर परम सौभाग्य की निगम की दो महत्वपूर्ण टीम सदस्य सेवानिवृत्त हो रहे है जिनमे प्रथम दीपक रावत सहा.प्रधान प्रबन्धक दीपक रावत ओर दूसरे वरिष्ठ प्रबन्धक / वरिष्ठ राज्यान्दोलनकारी , कलमकार भारत भूषण कुकरेती 31 अगस्त को निगम सेवा से मुक्त सामाजिक जीवन मे अपना अशेष योगदान देंगे।उनको कुशल निगम सेवा देने पर शुभकामनाये ओर बधाई।
दूसरी ओर ऋषिकेश में भरत भूमि होटल में वरिष्ठ प्रबन्धक कैलाश उनियाल, ऋषिलोक में रमेश देवराड़ी,नगर पालिका परिषद मुनि की रेती में अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ओर ई. ओ बद्रीश भट्ट जी ने ध्वजारोहण किया।इस अवसर पर नेपाली सँस्कृत महाविद्यालय के छात्रों ओर अध्यापकों ने नगर रैली निकाल कर विद्यालय गणवेश में देश भक्ति के नारे, गीतों के साथ समूचे क्षेत्र में भव्य , दिव्य रैली निकाल कर जनता में देशभक्ति का जोश भर दिया।विद्यालय के शिक्षक सुभाष डोभाल के बताया कि आज 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार वंदेमातरम का गान होना सौभाग्य ओर प्रत्येक भारतवासी के लिये गर्व का विषय है।आज हमने देहरादून ओर टिहरी सीमा पर रैली निकाल कर देशभक्ति का सन्देश जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया है।विद्यालय में छात्रों द्वारा देश भक्ति के कार्यक्रम भी होने है।आज समूचे क्षेत्र में जगह जगह ध्वज आरोहण सहित अनेक रंगारंग कार्यक्रम जारी है।
