विशाल भंडारे का शुभारंभ ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण कर किया।
1 min read

ऋषिकेश : 23 जुलाई 2026
श्रावण मास पर विक्रम मालिक चालक संगठन मुनि की रेती, राम झूला द्वारा आयोजित विशाल भंडारे का शुभारंभ ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण कर किया।
इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि श्रावण मास भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। इस पावन माह में सेवा और परोपकार के कार्यों का विशेष महत्व होता है। उन्होंने कहा कि भंडारे जैसे आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और सेवा भावना को मजबूत करते हैं तथा श्रद्धालुओं को भगवान शिव की भक्ति से जोड़ते हैं।
उन्होंने आयोजन समिति एवं विक्रम मालिक चालक संगठन के सभी पदाधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।
इस अवसर पर ऋषिकेश नगर निगम के मेयर शंभू पासवान, मुनि की रेती नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम बिजलवान, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, अनूप थपलियाल, बालम सिंह रावत, विक्रम यूनियन के प्रधान सुनील शर्मा, गोविंद पयाल, कुंवर पाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
