JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

सेवा निवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन ने शासन से गोल्डन कार्ड में ओ.पी.डी. की व्यवस्था निःशुल्क किए जाने की मांग की।

1 min read

 

*सेवा निवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन मुनिकीरेती-ढालवाला की मासिक बैठक शूरवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता एवं भगवती प्रसाद उनियाल के संचालन में पेंशनर्स भवन ढालवाला में सम्पन्न हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए चौहान ने शासन से मांग की कि गोल्डन कार्ड में ओ.पी.डी. की व्यवस्था निःशुल्क की जाय।

कोषाध्यक्ष जबर सिंह पंवार ने शासन से माँग की कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान की प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाय तथा पेंशनर्स के चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान के आदेश राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण को निर्गत किये जांए ।उन्होंने हिमालयन अस्पताल सहित प्रदेश के जिन अस्पतालों में गोल्डन कार्ड योजना बंद कर दी गई है जिससे पेंशनर्स इलाज के लिए भटक रहे हैं।अस्पतालों का बकाया भुगतान शीघ्र किया जाए तथा गोल्डन कार्ड योजना पुनः चालू कराये जाने के आदेश अविलम्ब निर्गत किए जांय। सचिव भगवती प्रसाद उनियाल ने शासन से मांग की कि प्रदेश में स्थित सभी छोटे-बड़े अस्पतालों को गोल्डन कार्ड की सूची में शामिल किया जाए और इसकी अनिवार्यता लागू की जाए।*

बैठक में शीला रतूड़ी,उमा ड्यूडी,प्रेमवती पाण्डेय,महालक्ष्मी बिजलवाण,बबीता सोवंसी,खुशहाल सिंह राणा,गोपाल दत्त खण्डूड़ी,भोला सिंह बिष्ट,शिव दयाल उनियाल,गुरु प्रसाद बिजल्वाण,हृदय राम सेमवाल, धनसिंह रांगड़,दिगम्बर प्रसाद बेदवाल, जयपाल सिंह नेगी,शंकर दत्त पैन्यूली, जनार्दन उनियाल,कन्हैयालाल पन्त, प्रेम बहादुर थापा,कैलाशचन्द्र पैन्यूली, विशालमणि पैन्यूली,जगमोहन सिंह थलवाल,प्रेमदत्त डिमरी,सत्येन्द्र सिंह रावत,दरमियान सिंह रावत,राम कृष्ण पोखरियाल,बलवीर पंवार,कृष्ण कुमार वर्मा,मोहन सिंह रावत,अरविन्द सिंह तोमर,प्रेमसिंह चौहान,कैलाशनाथ गोस्वामी, गिरीशचन्द्र कण्डवाल, सहदेव सिंह लाटियान,शीशपाल सिंह कण्डारी,पूर्णानन्द बहुगुणा,गोरासिंह पोखरियाल,विशालमणि डबरालआदि उपस्थित थे।*

Breaking News