गढ़वाल मण्डल विकास निगम चार धाम यात्रा का पहला जत्था रवाना
1 min read

ऋषिकेश, गढ़वाल मण्डल विकास निगम यात्रा कार्यालय ने अपने पैकेज टुअर नम्बर चार के 11 सदस्यों के दल को वैदिक सनातन परम्परा,षोड़स मात्र पूजन के साथ यात्रा का श्रीगणेश किया।इस अवसर पर सहायक प्रधान प्रबन्धक दीपक रावत ने दल के सदस्यों को फूलमाला पहनाकर अपनी शुभकामनाये देकर यात्रा के लिये रवाना किया।
निगम द्वारा संचालित अपने पैकेज टुअर जो चारधाम की यात्रा 10 दिनों में पूर्ण कर वापस ऋषिकेश पहुंचेगा।इस टुअर के प्रस्थान से पूर्व श्रीगणेश पूजन , वाहन पूजन कर उनको विदा किया ।इस अवसर पर वरिष्ठ लेखाधिकारी हरीश बहुगुणा, वरिष्ठ प्रबन्धक रमेश बिष्ट, भारत भूषण कुकरेती, पर्वतारोहण के वरिष्ठ प्रबन्धक वीरेंद्र गुसांई, प्रबन्धक स्वागत सुरेश पंवार, सहायक प्रबन्धक परिवहन आई एम नेगी, अरविन्द उनियाल, कैशियर नरेंद्र नौटियाल, मनमोहन चौधरी,अधिष्ठान अनुभाग महादेव उनियाल, किशन पंवार, राजपाल कण्डारी ,किशोरी लाल थपलियाल,वरिष्ठ प्रबन्धक भरत भूमि कैलाश कोठारी,अनूप बिष्ट, पार्वती देवी, भूपेंद्र बिष्ट,रमेश शर्मा आदि यात्रा कार्यालय के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पर्यटकों के दल का स्वागत सत्कार कर उन्हें यात्रा की शुभकामनाएं देकर रवाना किया गया है।
