August 30, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

डिप्लोमा इंजीनियर्स की अनिष्चित कालीन हड़ताल लगातार उन्नीसवें दिन भी जारी

1 min read

 

डिप्लोमा इंजीनियर्स की अनिष्चित कालीन हड़ताल लगातार उन्नीसवें दिन भी जारी समस्त निर्माण कार्य एवं अतिआवष्यक सेवायें बाधित।

 

आज दिनांक 10/04/2026 को उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की 27 सूत्रीय समस्याओं के समाधान हेतु शाखा नरेन्द्रनगर के सदस्य अनिष्चित कालीन हड़ताल के उन्नीसवें दिन भी हड़ताल स्थल (लो0नि0वि0 कार्यालय नरेन्द्रनगर) में उपस्थित रहें। जिसकी अध्यक्षता, अपर सहायक अभियन्ता नवनीत त्यागी एवं सभा का संचालन इं0 ममता नेगी द्वारा किया गया। आज के हड़ताल कार्यक्रम में मांग पत्र में अतिमहत्वपूर्ण मांग में 2014 के पश्चात नियुक्त कनिष्ठ अभियन्ताओं को 10 साल की सेवा के पश्चात प्रथम ए0सी0पी0 के रूप में ग्रेड पे 5400 (लेवल-10) का लाभ दिये जाने हेतु सदस्यों द्वारा जोर दिया गया एवं जब तक यह मांग पूर्ण नही हो जाती तब तक हड़ताल से वापस न आने का संकल्प लिया गया, इसी प्रकार अन्य महत्वपूर्ण मांगों पर भी विचार विमर्ष किया गया एवं सरकार द्वारा मांगों पर सकारात्मक रूख अपनाये जाने हेतु मांग की गयी है। दिवस अध्यक्ष द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों का आंदोलन में सक्रिय योगदान हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया एवं आंदोलन को और तीव्र किये जाने हेतु सदस्यों को प्रेरित किया गया। लगातार हड़ताल के उन्नीसवें दिन व्यतीत होने के पश्चात भी शासन/सरकार द्वारा महासंघ की लम्बित समस्याओं पर सकारात्मक रूख न अपनाये जाने के कारण सदस्यों में रोष व्याप्त है एवं सभी सदस्यों को अनिष्चित कालीन हड़ताल हेतु बाध्य होना पड रहा है।

आज के आंदोलन कार्यक्रम में उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के मण्डल उपाध्यक्ष गढ़वाल इं0 विपिन डोभाल, जनपद अध्यक्ष टिहरी इं0 भूपेन्द्र रावत, शाखा सचिव नरेन्द्रनगर इं0 ममता नेगी, सहायक अभियन्ता इं0 डी0सी0 मिश्रा, इं0 शशि भूषण, इं0 सत्यप्रकाष, इं0 गौरव जुयाल, एवं अपर सहायक अभियन्ता/कनिष्ठ अभियन्ता इं0 मातवर सिंह रावत, इं0 आषीष कोण्डल, इं0 राहुल चमोली, इं0 आरती रावत, इं0 आषु सजवाण, इं0 शालिनी गैरोला, इं0 नितिका तोमर, इं0 रघुवीर नेगी, इं0 गौरव त्यागी, इं0 नितेष बडोनी सिंह आदि मौजूद रहे।

 

 

Breaking News