April 10, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

देवभूमि माँ गंगे चैरिटेबल ट्रस्ट का पाँचवा वार्षिकोत्सव के अवसर पर सियासत से लेकर नामचीन हस्तियों ने प्रतिभाग कर बधाई दी।

1 min read

 

मुनि की रेती,

#देवभूमि की धरोहर पहाड़ की बेटियां

# महिला समूहों के माध्यम से स्वनिर्मित पहाड़ी ऑर्गेनिक उत्पादों के स्टालों ने मन मोहा

#भारतीय ग्रामोथान संस्थान ढालवाला ने हैण्डलूम ,रेशम एवं अन्य उत्पादों की प्रदर्शनी।

# अपनी सँस्कृति अपनी पहचान को मेहंदी,कला,रंगोली, नृत्य,, कीर्तन मण्डली , योगा एवम फैशन प्रतियोगिता

#वाईस ऑफ उत्तराखण्ड के कलाकारों ने पुराने एवम देशभक्ति का जादू बिखेरा।

#प्रदेश के कैबीनेट मंत्री सुबोध उनियाल, उत्तर प्रदेश के पूर्व पर्यटन मंत्री अशोक कुमार यादव, राज्यमंत्री गिरीश डोभाल, राज्य सैनानी सम्मान मंच के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल आदि ने शिरकत की।

#लोकगायक पदम् सिंह नेगी ओर धूम सिंह रावत की टीम ने साज ओर स्वरों का समागम का रंग बिखेरा।

देवभूमि माँ गंगे देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट ने आज अपने चार साल के सफर को पूर्ण करते हुए पांचवे वार्षिकोत्सव के अवसर पर भव्यता के साथ 14 बीघा रामलीला ग्राउण्ड में अनेक कार्यक्रम महिलाशशक्तिकरण को जागरूक बनाने के लिये प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड के वन एवं स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल मुख्य अथिति, राज्य आंदोलनकारी सम्मान मंच के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल, राज्यमंत्री मौन पालक गिरीश डोभाल, उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री अशोक कुमार यादव समेत सियासत से जुड़े कई जन मौजूद रहे।

इस कार्यक्रम में आमन्त्रित अथितियों ने ट्रस्ट को अपनी शुभकामनाये अर्पित कर भविष्य में जनहित में ओर अधिक बेहत्तर ढंग से कार्य करने और महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिये बेहत्तर कार्ययोजना के तहत प्रत्येक महिला को जोड़ने का कार्य करना चाहिए। इस कार्यक्रम में मेहंदी , चित्रकारी, रंगोली, नृत्य,कीर्तन मण्डलियों की प्रस्तुति,योगा एवम फैशन शो की प्रतियोगिता के अलावा वाईस आफ उत्तराखण्ड के लेखराज भण्डारी, राठौर, भटनागर आदि ने गीत गाकर माहौल खुशनुमा बना दिया। इस कार्यक्रम में लोकगायक पदम् गुंसाई ओर धुमसिंह रावत की टीम ने उत्तराखण्ड की सँस्कृति का रंग बिखरते हुई जनता को थिरकने के लिये मजबूर कर दिया।

आज के इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी की महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ,प्रेस क्लब मुनि की रेती के अध्यक्ष सूर्यचन्द्र सिंह चौहान, राज्य सैनानी मंच के शैलेश सेमवाल, स्वामी नारायण आश्रम के सुनील भगत, सुरकण्डा देव डोली के अजय बिजल्वाण, रमेश उनियाल, रोशन रतूड़ी, रमाबल्लभ भट्ट, गजेंद्र उनियाल, प्रेस क्लब के महासचिव सजंय बडोला, धनीराम बिंजोला, आशीष लखेड़ा, नवीन चंद्रा , भारत भूषण कुकरेती सहित ट्रस्ट की संस्थापक अध्यक्ष रीना उनियाल, सचिव अमिता उनियाल, कोषाध्यक्ष योगेश उनियाल,ममता नेगी, बबीता सकलानी,रोशनी रतूड़ी, अमिता तिवाड़ी,सोनिया राणा,लक्ष्मी सेमवाल, रेखा चौबे सहित महिला समूह के विभिन्न दल के साथ भारी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहा।कार्यक्रम का संचालन सूर्यचन्द्र सिंह चौहान, दीपा भट्ट आदि ने किया।इस अवसर पर रीना उनियाल ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह सहित पुष्पहार पहनाकर स्वागत कर आभार प्रकट किया।

You may have missed

Breaking News