JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

नवोदित सम्मान परिषद की उपाध्यक्ष चारु माथुर कोठरी का राज्य सैनानी मंच ने भव्य समान कर सम्मानित किया।

1 min read

ऋषिकेश, भाजपा सरकार द्वारा हाल ही मे अपने पुराने समर्पित कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी देकर प्रदेश के विकास की भूमिका प्रदान की गई है। इस मुहिम में ऋषिकेश शहर के पुराने भाजपा राज्यमंत्री भगत राम कोठारी की धर्मपत्नी पर भरोषा जताते हुए सरकार ने उन्हें राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद का उपाध्यक्ष बनाकर शहर के बिगड़ते माहौल को पटरी में लाने का कार्य किया है।चारु माथुर कोठारी को ये जिम्मेदारी मिलने से जनता में खुशी की लहर दौड़ी है और पुराने समय से चली आ रही तनातनी में कुछ बदलाव के संकेत अभी से दिखने प्रारम्भ हो गए है।
मुनि की रेती राज्य सैनानी मंच ने आज नवोदित उपाध्यक्षा चारु माथुर कोठरी के घर जाकर उन्हें पुष्पगुच्छ, माला ओर अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।मंच के अध्यक्ष शैलेश सेमवाल ने कहा कि पहाड़ के विकास और राज्य आंदोलनकारियों के संकल्पों का उत्तराखण्ड बनाने के लिये मंच सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि मुनि की रेती से उत्तराखण्ड राज्य की लड़ाई सर्वत्र पहुंची है और इंद्रमणी बडोनी का घर भी वही है ।वँहा पर एक शहीद स्थल ओर राज्य सैनानी मंच का कार्यालय अवश्य होना चाहिए लेकिन इसमें नगर पालिका ओर सरकार रुचि नही ले रही है।इसके लिये बेहत्तर प्रयास जरूरी है।मंच के महासचिव नरेंद्र मैठाणी ने मंच के सदस्यों का परिचय कराते हुए चारु कोठारी को सम्मान दिलाया। इस सम्बंध में चार माथुर कोठारी ने सभी का धन्यवाद करते हुये विश्वास दिलाया कि वो जनहित ओर राज्य के सपनो के अधीन नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाएंगी।उनका प्रयास रहेगा कि जनता की मुखर आवाज बनकर वो सरकार और जनता के बीच सेतु का कार्य करेंगी। इस अवसर ओर मंच ने पूर्व राज्यमंत्री भगत राम कोठरी को भी सम्मानित कर उनके कार्यकाल की सराहना की है। आज मंच की ओर से इस सम्मान समारोह में सरक्षक भारत भूषण कुकरेती, विनोद बड़थ्वाल, वरिष्ठ एडवोकेट रमाबल्लभ भट्ट,राजीव पंवार, सरस्वती जोशी, जे पी रनाकोटी आदि ने शिरकत की।इस अवसर पर मंच के सदस्यों ने शिव और शक्ति के दर्शन कर माँ गङ्गा से आश्रीवाद प्राप्त किया।

You may have missed

Breaking News