भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा के ऋषिकेश आगमन पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया
1 min read

ऋषिकेश:31 मार्च 2026
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा के ऋषिकेश आगमन पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर डॉ अग्रवाल ने श्री सिन्हा को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया और उनके प्रति आत्मीय स्वागत भाव प्रकट किया।
अपने संबोधन में डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि श्री ऋतुराज सिन्हा एक कुशल संगठनकर्ता एवं दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता हैं, जिनका मार्गदर्शन पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज जिस मजबूती के साथ देशभर में कार्य कर रही है, उसमें संगठन के समर्पित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
डॉ अग्रवाल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए अनेक ऐतिहासिक एवं विकासोन्मुखी कार्य किए जा रहे हैं, जिनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है। ऐसे में संगठन के सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे सरकार की जनहितकारी योजनाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने का कार्य करें।
श्री ऋतुराज सिन्हा ने भी इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है, और इसी के बल पर पार्टी निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही है।
इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने श्री सिन्हा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और उनके साथ संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा भी की।
