JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

ढालवाला ने गंदगी और पॉलिथीन के विरूद्ध छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान 34 चालान किए गए जिनसे 6400 रूपए का जुर्माना वसूला गया। 

1 min read

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने गंदगी और पॉलिथीन के विरूद्ध छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान 34 चालान किए गए जिनसे 6400 रूपए का जुर्माना वसूला गया।

शनिवार को पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण और अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी के निर्देश पर मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की टीम जानकी झूला में एकत्र हुई। यहां टीम ने संयुक्त रूप से गंदगी व सिंगल यूज प्लास्टिक पॉलिथीन के विरूद्ध छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान रेहड़ियों के आसपास गंदगी पाए जाने पर 30 चालान और पॉलिथीन का प्रयोग करने पर चार चालान किए गए। जिनसे कुल 6400 रूपए का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक ने सभी रेहड़ी व फड़ विक्रेताओं से गंदगी ना करने व पॉलिथीन का प्रयोग ना करने की अपील की।

मौके पर सफाई निरीक्षक कमल चौहान, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, रंजन कंडारी आदि उपस्थित थे।

Breaking News