उत्तराखण्ड विकास मंच ढालवाला-मुनि की रेती का होली मिलन समारोह धूमधाम से सम्पन्न
1 min read
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 32768;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 41;

उ
मुनि की रेती, उत्तराखण्ड विकास मंच के तत्वाधान में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम बड़े उत्साह, उमंग के साथ मनाया गया जिसमें नगर के कवियों ने हास्य, श्रंगार ओर वर्तमान परिपेक्ष पर व्यंगात्मक टिप्पणी के साथ पाठ किया।इस अवसर पर मथुरा, वृन्दावन, बरसाने की होली के होलियार गाये गए और संगीत मण्डली से शमा बांधकर घण्टो ग्रहण काल होने के बावजूद भी जनता को झूमने को मजबूर किया।
चौदह बीघा रामलीला ग्राउंड में आयोजित होली मिलन का प्रारम्भ दीपोत्सव के साथ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण, पूर्व राज्यमंत्री रमेश उनियाल, मंच के अध्यक्ष वीर चन्द्र रमोला ओर कई वरिष्ठ नागरिकों की मौजूदगी में नगर की महिलाओं के द्वारा माँगल गीत और स्वागत गान से प्रारम्भ हुआ। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण, पूर्व राज्य मंत्री रमेश उनियाल ओर मंच के अध्यक्ष वीरेन्द्र चन्द्र रमोला ने सम्बोधन कर इस रंग और तरँग के उत्सव पर अपनी शुभकामनाये ओर बधाई दी।इसके बाद नगर के कवियों ने जिसमे आवाज संस्था के अध्यक्ष अशोक क्रेजी, काव्यधारा के शीर्ष सरस्वती पुत्र नरेंद्र रयाल, आचार्य दिनेश सेमल्टी, भगवती रतूड़ी, सतेंद्र सिंह चौहान, डॉक्टर सुनील थपलियाल, रामकृष्ण पोखरियाल आदि अनेक कवियों ने हास्य परिहास ओर व्यंगात्मक रचना प्रस्तुत की जबकि अशोक क्रेजी ने टाईटल देकर आगंतुक मेहमानों ओर मंच के सदस्यों का नामकरण संस्कार कर वाहवाही लूटी।इस अवसर पर मंच ने नगर के प्रमुख प्रबुध्द जनो सहित पत्रकारों को माला ओर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संगीत मण्डली द्वारा होली के गीत और अध्यात्म के रंग बिखरते हुए कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए जिसमे स्थानीय जन होलियार बनकर झूमने को मजबूर हुए।
इस कार्यक्रम में मंच के उपाध्यक्ष ओर समर्पित सिपाही मुकेश पाठक, सचिव कर्ण सिंह बर्त्वाल सहसचिव ओर मंच की शान सुरेंद्र सिंह भण्डारी, संगठन सचिव महिपाल सिंह बिष्ट , हिमांशु बिजल्वाण, दिनेश मास्टर, पूर्व विधायक ओम गोपाल, उत्तम सिंह असवाल, चन्द्रवीर पोखरियाल, कैप्टन के एस राणा,घनश्याम नौटियाल,रंजना प्रंदियाल,,विनोद बिजल्वाण, सुदीप पँचभैय्या, नवीन चंद्रा, धनीराम बिंजोला, आशीष लखेड़ा, भगवती रतूड़ी, दिनेश व्यास, महावीर खरोला, रमाबल्लभ भट्ट मनीष डिमरी सहित नगर की मातृ शक्ति सहित भारी संख्या में जनता मौजूद रही।
कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र भण्डारी, डॉक्टर सुनील थपलियाल ओर रामकृष्ण पोखरियाल ने बारी बारी से किया।
