JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

उल्लास, उमंग ओर अध्यात्म का मिलन होली मिलन के संग, अध्धा, पवा, बोतल के बीच सर चढ़कर महफ़िल सजी।

1 min read

उल्लास, उमंग ओर अध्यात्म का मिलन होली मिलन के संग, अध्धा, पवा, बोतल के बीच सर चढ़कर महफ़िल सजी।

मुनि की रेती, बुरा ना मानो होली है मिलन कार्यक्रम का आयोजन प्रेस क्लब मुनि की रेती ओर गौ , गङ्गा सेवा समिति के तत्वाधान में रंग तरंगों, उल्लास , उमंग ओर अध्यात्म का तानाबाना ऐसा चढ़ा की इस कार्यक्रम में पुरुष वर्ग के अलावा महिलाएं और देशी विदेशी पर्यटकों को भी अधे,पवे ओर बोतल का नशा चढ़कर बोला ओर सभी ने अपनी खुमारी निकाल कर भाव विभोर कृष्ण, राम, शिव और दुर्गा की भक्ति में होलियारों की होली फूलों की हमजोली में रंगते नजर आए।

इस अवसर पर प्रेस क्लब मुनि की रेती के माध्यम से होली बुलेटिन का विमोचन कर उसका वाचन भी सार्वजनिक किया गया।

आज के इस कार्यक्रम में हास्य परिहास को तो स्वीकार कर परम्परा को थोड़ा बदलते हुए महामुर्खाधिपति ओर मूर्ख की बजाय अपने मुख्य ओर विशिष्ट अतिथियों को महाविद्वान ओर विद्वान से सुशोभित किया गया।महाविद्वान अथितियों में नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण, वसुन्धरा पैलेस के प्रबन्ध निदेशक, सी ई ओ बचन पोखरियाल,विद्वान अतिथियों में महन्त मनोज प्रपन्नाचार्य, जिला सूचना अधिकारी द्रवनीता शर्मा, प्रेस क्लब के अध्यक्ष सूर्यचन्द्र सिंह चौहान, नगर के प्रसिद्द कविकार नरेंद्र रयाल आदि नवाजे गए जिन्हें पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर आगंतुक समाज के प्रबुध्द जनो को टोपी पहनाकर उन्हें नया नाम देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की शुरुवात दीपोत्सव एवम गणेश, षोड़स मातृ पूजन से प्रारम्भ हुआ ।

इस कार्यक्रम में कलमकार गैंग के सक्रिय सदस्य सुदीप पँचभैय्या, आशीष लखेड़ा, कवि सतेंद्र चौहान ने बारी बारी से वाचन कर इस बुलेटिन को वितरण भी किया गया। बुलेटिन में विकास की प्रतिस्पर्धा ओर अच्छे दिनों की ठसक, कैलाश गेट की राजनीति फ़सक के विभिन्न सोपान को प्रथम पृष्ठ, द्वितीय पृष्ठ पर मुनि की रेती-ढालवाला में कलमकार गैंग सक्रिय, मुनि की रेती प्रशासनिक इकाई में भारी फेरबदल,तीसरे पृष्ठ पर नगर के बुद्धिजीवियों, शिक्षक/कर्मचारी, जिलास्तर अधिकारियों,मुखबिर नही कलमकार प्रेस क्लब के सदस्य, नगर पालिका के सभासदो को टाईटिल देकर उनके स्वाद को परखा गया वही अंतिम पृष्ठ पर जिन्हें सवारने ओर नेता , अभिनेता बनाने की हमारी जिम्मेदारी है उन्हें स्थान दिया गया जिसमें ओम गोपाल रावत सीना ताने मैदान में विरोधियों लो ललकार रहे है, वही चुनाव ऑफर का दौर ओर विशाल, विराट …सम्मे…खतरा खतरा खतरा…सहित मुनि की रेती-ढालवाला की राजनीति का भविष्यफल को शीर्ष स्थान मिला है।कार्यक्रम में अपने लोकगायक विनोद बिजल्वाण, नरेंद्र रयाल ओर जर्मन के आये मेहमान मैनफ्रेड ने हिंदी में भक्तिरस के गीत सबको झूमने को मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के अंत मे भव्य गङ्गा आरती पूर्व की भांति की गई

इस अवसर पर ओमगोपाल रावत, दिनेश रावत, सुरेन्द्र भण्डारी, रामकृष्ण पोखरियाल, प्रदीप राणा, मनोज मलासी, राजेश वर्मा, देवी सिंह, मधु असवाल,जगदम्बा कण्डारी, इंद्रा आर्य ,दर्शनी भण्डारी, किरण रयाल चौहान, सीमा बिजल्वाण, सरोज कुकरेती, विश्वेशरी उनियाल, मधुलिका द्विवेदी, जितेंद्र कण्डारी, अशोक क्रेजी, विनोद द्विवेदी, घनश्याम नौटियाल, अजय रमोला, बृजेश गिरी, स्वाति पोखरियाल प्रेस क्लब के महामंत्री सजंय बडोला, कोषाध्यक्ष धनीराम बिंजोला, भारत भूषण कुकरेती, सुदीप पँचभैय्या, नवीन चन्द्र, आशीष लखेड़ा सहित गङ्गा आरती परिवार के साथ देशी विदेशी मेहमानी को अपार उपस्थिति दर्ज रही।

Breaking News