February 15, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

प्रेस क्लब मुनि की रेती की बैठक में होली मिलन कार्यक्रम सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लिए गए

1 min read

मुनि की रेती, प्रेस क्लब मुनि की रेती की महत्वपूर्ण बैठक में प्रेस क्लब के कार्यालय, होली मिलन, सदस्यता नवीनीकरण ओर नए सदस्यों को सदस्यता विषयक, क्लब के नवीनीकरण,ऑडिट, क्लब स्थापना सहित अमृत गङ्गा स्मारिका के प्रकाशन, शोशियल मीडिया ग्रुप को नए सिरे से संचालित करने आदि के सम्बंध में निर्णय लिए गए।प्रेस क्लब की अध्यक्षता सूर्य चन्द्र सिंह चौहान ने की।
कैलाश गेट होटल में आयोजित प्रेस क्लब की सम्पन्न बैठक में सर्वसम्मति से चर्चा कर जिन प्रस्तावों पर सहमति बनी उनमें सबसे प्रमुख क्लब के कार्यालय का खोला जाना है जिसके लिए लम्बे समय से कार्यवाही गतिमान है और इस सम्बंध में पालिका बोर्ड ने भी प्रस्ताव पास कर शासन को भेजा है लेकिन समय की अधिकता होने के कारण प्रेस क्लब का कार्य प्रभावित हो रहा है।उसके लिये आज बैठक में निर्णय लिया गया है कि जब तक इस सम्बंध में कोई निर्णय लिया जाता है तब तक क्रेजी फैडरेशन को दिए गए पुस्तकालय को क्लब के कार्यालय के रूप में दिये जाने का पालिका अध्यक्ष/अधिशासी अधिकारी से अनुरोध करने के लिये एक शिष्ट मण्डल दिनांक 16 फरवरी 2026 को 11 बजे सूर्य चन्द्र सिंह चौहान, सुदीप पँचभैय्या, सजंय बडोला आदि भेंट कर कार्यवाही करेंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि नवीन सदस्यता शुल्क प्रतिवर्ष रुपये 500 रखने का प्रस्ताव पास किया गया जिसको सुदीप पँचभैय्या की देखरेख में किया जाना है नवीन सदस्यों को शामिल करने पर 1100 रुपयेशुल्क रखा गया है किंतु नवीन सदस्यता चयन समिति के अनुमोदन के बाद ही सदयता प्रदान की जाएगी जिसमें भारत भूषण एवम सुदीप पँचभैय्या को जिम्मेदारी दी गयी है।
क्लब के नवीनीकरण भी किया जाना है जिसके लिये क्लब के कोषाध्यक्ष धनीराम बिंजोला को समय से आय व्यय विवरण तैयार कर ऑडिट करने की जिम्मेदारी दी गयी।ताकि समय से क्लब का नवीनीकरण कराया जाने की कार्यवाही की जा सके। क्लब की स्मारिका अमृत गङ्गा का प्रकाशन के लिये सम्पादक सुदीप पँचभैय्या सहसंपादक नवीन चंद्रा की देखरेख में किया जाने का निर्णय किया गया।बैठक में सर्वसम्मति से क्लब के तीन ग्रुप संचालित हो रहे है इस सम्बन्ध में आशीष लखेड़ा को शोशियल मीडिया प्रभारी बनाकर उन्हें पूर्व संचालित ग्रुप को नए प्रारूप में संचालित करने की जिम्मेदारी दी गयी है। बैठक में होली मिलन कार्यक्रम को मनाए जाने का निर्णय लिया गया है जिसके लिये सजंय बडोला,सुदीप पँचभैय्या, नवीन चन्द्र, आशीष लखेड़ा आदि को व्यवस्था किये जाने की जिम्मेदारी दी गयी बैठक में क्लब होली मिलन पर बुलेटिन प्रकाशन करेगी जिसकी जिम्मेदारी सुदीप पँचभैय्या को दी गयी है। बैठक में अध्यक्ष सूर्यचन्द्र सिंह चौहान ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त कर महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाये ओर बधाई प्रेषित की
बैठक में क्लब के महासचिव सजंय बडोला, भारत भूषण कुकरेती, नवीन चंद्रा, धनीराम बिंजोला, आशीष लखेड़ा, आशीष कुकरेती, गिरीश चन्द्र भट्ट आदि मौजूद रहे।

You may have missed

Breaking News