February 4, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

शराब पीकर वाहन संचालित करते पकड़ा गया चालक गिरफ्तार, 06 वाहन भी सीज

1 min read

 

सू.वि./टिहरी/दिनांक 30 जनवरी, 2026

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशों के क्रम में परिवहन विभाग द्वारा दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत कल टिहरी- चम्बा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

 

चेकिंग अभियान के दौरान विभिन्न अभियोगों में एमवी एक्ट के तहत यथा बिना हेलमेट, बिना पंजीयन, बिना बीमा, बिना कर, ओवरलोड, ओवरस्पीड, एचएसआरपी तथा बिना लाइसेंस के वाहन संचालित करते पाये गये। 13 वाहनो के चालान किए गए तथा 06 वाहन सीज किए। एक वाहन चालक शराब पीकर वाहन का संचालन कर रहा था, जिसको गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले किया गया।

 

इस अवसर परिवहन विभाग की टीम में प्रभारी इंटरसेप्टर नरेंद्र मियां, अर्जुन, नवीन, अन्नत सहायक परिवहन निरीक्षक, रोहन, नरेश परिवहन आरक्षी आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

You may have missed

Breaking News