February 22, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं वीरा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

1 min read

मुनिकीरेती। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मुनिकीरेती एवं वीरा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर व जनजागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुनिकीरेती ढालवाला नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण, संस्थान के प्रधानाचार्य स्वराज सिंह व फाउंडेशन के अध्यक्ष विनोद डोभाल ने संयुक रूप से किया।                          इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक विनोद डोभाल ने रक्तदान से होने वाले लाभ बताए। शिविर में 18 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया ।

इस अवसर पर धनीराम बिजोला,हरीश उनियाल, अतुल पुरी, राजेश तोमर, मुकेश कुड़ियाल,सरोजिनी देवी, ऋतु डोभाल,चंदन राजभर,रोहन,पवन शाहू आदि ने रक्तदान किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में कुशाल सिंह चौहान,पितृ प्रसाद,राकेश,रेखा सेमल्टी,रोशन लाल, आशुतोष बिजल्वाण आदि उपस्थित रहे।

Breaking News