February 7, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

आगामी कांवड़ यात्रा के मद्देनजर टिहरी गढ़वाल के व्यापारियों को दी जानकारी”

1 min read

 

सू.वि./टिहरी/दिनांक 05 जुलाई, 2025

 

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल के निर्देशानुसार जिला खाद्य पूर्ति विभाग द्वारा शुक्रवार 4 जुलाई को जनपद क्षेत्रांतर्गत तपोवन के होटल में व्यवसाय–कर्ताओं के साथ आगामी कावड़ यात्रा के संबंध में बैठक आयोजित कर आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

 

जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी मनोज डोभाल ने सभी व्यापारियों को अपने होटल और रेस्तरां में साफ–सफाई, मूल्य सूची और अपना परिचय डिस्प्ले करने एवं केवल वाणिज्यिक गैस सिलेंडर के उपयोग से अवगत कराया।

 

बैठक में उपायुक्त राजेंद्र सिंह रावत, अभिहित अधिकारी प्रमोद रावत, खाद्य सुरक्षा अधिकारी बलवंत सिंह चौहान एवं बाट माप विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Breaking News