February 10, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

टैक्सी ओनर्स एसोसिएशन लक्ष्मण झूला के चुनाव 8 फरवरी को,अध्यक्ष पद पर भगत सिंह पयाल और विनोद भंडारी की आमने-सामने की टक्कर

1 min read

टैक्सी ओनर्स एसोसिएशन लक्ष्मण झूला के चुनाव समिति की एक बैठक  चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष आदेश तोमर की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष आदेश तोमर ने बताया कि संचालन समिति के पास आए सभी नामांकन प्रपत्रों की जांच  व नाम वापसी के बाद जो प्रत्याशी चुनाव मैदान में है उनमें अध्यक्ष पद हेतु भगत सिंह पयाल और विनोद भंडारी, उपाध्यक्ष पद हेतु अर्जुन सिंह नेगी और माथुर सिंह नेगी ,सचिव पद हेतु देवेंद्र शर्मा व विजेंद्र सिंह बिष्ट, सह सचिव पद हेतु प्रफुल्ल सिंह बिष्ट और राजेंद्र सिंह नेगी मैदान में है।

उन्होंने बताया कि प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य हेतु अमित प्रजापति, आनंद सिंह भंडारी ,उमेश प्रजापति, ध्यान सिंह पयाल प्रेम बलूनी, पुनीत नौटियाल ,राजेश कुमार मैदान में है जिनमें कुल 6 सदस्यों का चुनाव होना है ।

चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष आदेश तोमर ने बताएं कि 8 फरवरी  2024 को टैक्सी एसोसिएशन के मुख्यालय में उपरोक्त  चुनाव संपन्न होगा तथा उसी दिन मतदान के बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएंगा ।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News