March 31, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत आज बस अड्डा पौड़ी के उपरी तल पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

1 min read

 

*सूचना/पौड़ी/31 दिसंबर 2023:* विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत आज बस अड्डा पौड़ी के उपरी तल पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने मुख्य अतिथि के रूप में में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होेंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को 06 गैस कनेक्शन वितरित किए।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि देश व प्रदेश माननीय प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नित नई ऊंचाइयां छू रहा है। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी क्षेत्रीय जनता को दी। इसके उपरांत उन्होंने लाभार्थियों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस कनेक्शन वितरित किए। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर उपस्थित लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जन–कल्याणकारी योजनाएं से लाभांवित किया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा सुषमा रावत, सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश जुगरान, मयूर भट्ट, नरेंद्र टम्टा सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News