JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. आशीष चौहान के नेतृत्व में कणवाश्रम मालानी ट्रैक ऑफ़ द ईयर- 2023 पदयात्रा पूर्ण की गई*

1 min read

 

(कोटद्वार) जनपद पौड़ी गढ़वाल। दिनांक 19 नवंबर 2023.

*कोटद्वार के कणवाश्रम क्षेत्र को पर्यटन के आकर्षण स्थल के रूप में विकसित करने के प्रयासों के तहत पदयात्रा की गई*

*मालन नदी के उद्गम स्थल से कणवाश्रम तक की गई पैदल यात्रा*

जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. आशीष चौहान उत्तराखंड को पर्यटन और तीर्थाटन की दृष्टि से और आकर्षक स्थल बनाने के लिए लगातार अभिनव प्रयासों के लिए जाने जाते रहे हैं।

बर्ड वाचिंग, गंगा पदयात्रा व बीटल्स एंड द गंगा फेस्टिवल- 2023 जैसे अभिनव प्रयासों के पश्चात जनपद पौड़ी के कोटद्वार में दिनांक 18 नवंबर 2023 को कणवाश्रम मालानी ट्रेक ऑफ द ईयर- 2023 पदयात्रा पूर्ण की गई।

कोटद्वार क्षेत्र को पर्यटन और तीर्थाटन की दृष्टि से और आकर्षित बनाने के लिए मालन नदी के उद्गम स्थल से शुरुआत करते हुए अमोली, जुडड़ा, किमसेरा और लालपुल होते हुए कणवाश्रम तक पैदल यात्रा पुरी की गई।

जिलाधिकारी गढ़वाल अच्छी तरह से समझते हैं कि कोटद्वार का कणवाश्रम क्षेत्र ऐतिहासिक और आध्यात्मिकता की दृष्टि से भारत का एक महत्वपूर्ण स्थल है और इसको विश्व मानचित्र पर यदि ठीक तरह से आकर्षक बनाया जाए तो यह क्षेत्र पर्यटकों, इतिहासकारों और आध्यात्मिक चेतना के पैरोकारों का बड़ा केंद्र बनकर उभर सकता है।
जिससे उत्तराखंड की ही नहीं जनपद के स्थानीय लोगों की आर्थिक को भी मजबूती मिलेगी।

जिलाधिकारी अच्छी तरह से समझते हैं कि एक बार इस क्षेत्र का ठीक तरह से प्रचार – प्रसार हो जाए तो यह उत्तराखंड की आर्थिक का बड़ा जरिया बन सकता है तथा जिलाधिकारी इसी विजन पर कार्य कर रहे हैं कि इस क्षेत्र को पर्यटकों के लिए कैसे आकर्षित स्थल बनाया जाए।

इसी कड़ी में वे इससे पूर्व भी जनपद में कोटद्वार क्षेत्र में बर्ड वाचिंग, यमकेश्वर क्षेत्र में गंगा पदयात्रा और द बीटल्स एंड द गंगा फेस्टिवल – 2023 जैसे अभिनव प्रयास शुरू कर चुके हैं।

कणवाश्रम मालानी ट्रैक ऑफ़ द ईयर – 2023 के दौरान जिलाधिकारी के साथ जिला पर्यटन अधिकारी प्रकाश खत्री सहित वन विभाग, पर्यटन, स्थानीय राजस्व पुलिस, स्थानीय पुलिस, माय एडवेंचर क्लब के सदस्य, पर्यटन व स्थानीय लोग यात्रा में शामिल थे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News