ऋषिकेश में चेन स्नेचिंग की घटना में बढ़ोतरी, मुनि की रेती में वाहन चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी
1 min read
ऋषिकेश क्षेत्र में चेन स्नेचिंग घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है अभी हाल में ही जगन्नाथ यात्रा के दौरान एक महिला की चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देखकर चोर चोर आसानी से निकल गए, उसके ठीक 10-15 दिन के अंतर्गत देवप्रयाग निवासी एक महिला की मयूरी वlहन यानी ई रिक्शा में चलते हुए ही चेन स्नेचिंग कर दी गई ,पर बड़े आश्चर्य की बात है कि जगह और स्थान का चयन इस रोड पर किया गया जिस रोड पर कुछ दिन पूर्व चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया गया l
यदि बात की जाए कि पुलिस इन मामलों में कितनी मुस्तैद है तो आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस पुलिस की जिम्मेवारी शहर की कानून व्यवस्था कायम रखना या फिर चोरी की घटनाओं पर नजर रखने की है उसे विभाग के सीसीटीवी कैमरे कई जगह खराब है और जिन जगह खराब है वही जगह इन वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है ,जहां कमरे सही है वहां पर नहीं ,जो बड़ा सवाल है ? इसी वर्ष जी 20 का इतना बड़ा आयोजन ऋषिकेेश क्षेत्र में हुआ जिसमें ऋषिकेश की प्राइवेट दुकानों को सरकार द्वारा सजाकर चाक चौबंद कर दिया गया लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से सरकार द्वारा सीसीटीवी कैमरा को चालू क्यों नहीं किया यह बड़ा सवाल है?
यही नहीं कई मामलों में ऋषिकेश पुलिस की भूमिका संदिग्ध है, ऋषिकेश क्षेत्र में कई जगह शराब का कारोबार चलता है वह भी खुलेआम किंतु अभी तक इन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती अगर कोई कार्रवाई की भी जाती है तो वह नाम मात्र की होती है, उसके बाद फिर से धंधा खुलेआम चालू रहता है l
वहीं दूसरी तरफ मुनि की रेती क्षेत्र जो की आजकल बाइक रेंट का हब बन चुका है लगातार स्कूटी चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है हालांकि मुनि की रेती पुलिस कई वlहन चोरी हो चुके थे ,उन्हें वापसी दिलाने में भी कामयाब रही है किंतु फिर भी इन घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही यहां पर भी सीसीटीवी कैमरे पर प्रश्न चिन्ह है क्योंकि कई जगह से सीसीटीवी कैमरे यहां पर भी खराब है l
खैर जो भी हो पुलिस का काम है कानून व्यवस्था कायम रखना समय-समय पर हो रही इन घटनाओं पर नजर रखना और इन पर अंकुश लगाना पुलिस की जिम्मेवारी और कर्तव्य है l
