October 17, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

आध्यात्मिक संत श्री श्री रवि शंकर से महापौर ने लिया आर्शीवाद*

1 min read

 

ऋषिकेश :- विश्वविख्यात संत श्री श्री रवि शंकर से महापौर अनिता ममगाई ने शिष्टाचार भेंट कर उनसे आर्शीवाद लिया। इस दौरान महापौर ने उनसे शहर के विकास के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण प्रोजेक्टों की जानकारी सांझा की।

उत्तराखंड की देवभूमि ऋषिकेश प्रवास पर आये

आर्ट ऑफ लिविंग (आध्यात्मिक गुरु) श्री श्री रविशंकर से मिलकर उनका आर्शीवाद लिया।महापौर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान उन्होंने शहर के विकास के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।साथ ही वर्तमान समय में लोगों के बीच बढ़ रहे तनाव को लेकर चर्चा की। आध्यात्मिक संंत श्री श्री रवि शंकर ने बताया कि भौतिकतावादी अंधी सोच और उसके पीछे भागने की होड़ में अधिकाशतः लोग तनावग्रस्त हो रहे हैं जिससे बचने का उपाय है योग और ध्यान। जीवन जीने की कला के मंत्रों सहित विश्व विख्यात आध्यात्मिक गुरु रवि शंकर महाराज ने वर्तमान परिस्थितियों में बढ़ते तनाव के लिए आधुनिक जीवन शैली को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि परिस्थिति जैसी भी हो, स्वीकार करना सीखो सहजता से स्वीकार करने में ही जीवन का आनंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News