शत्रुघ्न घाट मुनिकीरेती में भारत एवं इंडोनेशिया सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया l
1 min read

Muni ki reti : आज दिनांक 7-04-2023को शत्रुघ्न घाट मुनिकीरेती में माँ गंगा की होने वाली दैनिक आरती से पूर्व भारत एवं इंडोनेशिया सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया l
जिसमें अनेक कलाकारों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये सर्वप्रथम इंडोनेशिया के बाली शहर में गाँधी आश्रम के संस्थापक भारत सरकार से पद्मश्री सम्मान से सम्मानित श्री इन्दिरा उद्याना मुनिकीरेती नगरपालिका के अध्यक्ष श्री रोशन रतूडी गंगा गौ सेवा समिति के अध्यक्ष एवं आदि बद्रीनारायण प्राचीन श्री शत्रुघ्न के महन्त मनोज प्रपन्नाचार्य जी सचिव रमा बल्लभ भट्ट ,बीना जोशी भारत सरकार के डिप्टी डायरेक्टर डाँक्टर अजय शर्मा श्री राजकुमार चौधरी जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया
इसके पश्चात आरती के सभी आचार्यों द्वारा आचार्य सुभाष डोभाल के साथ मिलकर वैदिक मंगलाचरण किया गया वैदिक मंगलाचरण के पश्चात क्रमशः सर्व प्रथम पश्चिम बंगाल की कलाकार डाँक्टर पंपी पाँल द्वारा शिव तांडव स्त्रोत पर बहुत सुन्दर नृत्य सुजाता राय द्वारा भगवान जगन्नाथ जी स्तुति पर नृत्य प्रस्तुत किया गया उसके पश्चात इंडोनेशिया के कलाकार आदिस पुत्रा, चकोदरा पुत्रा एवं डॉक्टर पंपी पाँल के द्वारा रामायण पर आधारित सीता हरण का बहुत सुन्दर दृश्य प्रस्तुत किया गया इसके साथ ही बालिनी माँस्क डांस एवं फायर डांस भी कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत किया गया पद्मश्री सम्मान से सम्मानित इन्दिरा उद्याना जी ने कहा इस प्रकार के कार्यक्रमों से हम एक दूसरे की संस्कृति को समझते हैं और साथ ही दोनों देश की सांस्कृतिक एवं पौराणिक महत्त्वों को समझते हैं गंगा गौ सेवा समिति के अध्यक्ष महन्त मनोज प्रपन्नाचार्य ने कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत पर आधारित इस प्रकार के कार्यक्रम हमें प्रेरणा प्रदान करते हैं उन्होंने कहा कि माँ गंगा की दैनिक आरती के साथ ही समय-समय पर यहाँ पर इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है सम्पूर्ण भारत वर्ष एवं विश्व से तीर्थ यात्री आकर माँ गंगा की दैनिक आरती में सम्मिलित होते हैं नगर पालिका अध्यक्ष श्री रोशन रतूड़ी जी ने कार्यक्रम के लिए अपनी शुभकामनाएं दी और आये हुए सभी तीर्थ यात्रियों का स्वागत किया आचार्य सुभाष चन्द्र डोभाल के संचालन में चल रहे इस कार्यक्रम में सुनील कपरुवान , श्रीमती मधुलिका द्विवेदी , मनन द्विवेदी शिक्षाविद ,विनोद द्विवेदी दरम्यान सिंह रावत ,सुखवीर गुँसाई, शुभम नौटियाल विपिन नौटियाल अमित भट्ट राहुल बडोनी अमन डबराल दीपेंद्र भट्ट गौतम धस्माना ललित बलोनी नितिन ग्वाडी हरि चरन सिंह जी सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
