October 17, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

चैत्र नवरात्रि के पवित्र अष्ठमी पर क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने निवास पर माँ दुर्गा के नौ रूपों की पूजा कन्या पूजन कर की।

1 min read

 

ऋषिकेश 29 मार्च 2023 ।

चैत्र नवरात्रि के पवित्र अष्ठमी पर क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने निवास पर माँ दुर्गा के नौ रूपों की पूजा कन्या पूजन कर की। इसके साथ ही मंत्री डॉ अग्रवाल ने मन इच्छा मन्दिर पर भी माथा टेककर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

बुधवार को मंत्री डॉ अग्रवाल ने माँ के विभिन्न रूपों की पूजा कर कहा कि वह घर, मोहल्ला सौभाग्यशाली होता है जहां माता का गुणगान होता है और जो इसमें सम्मिलित होता है माता की उस पर विशेष कृपा होती है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि हर परिस्थिति में हमें माता का साथ मिलता है। हमारी सनातन संस्कृति को बचाने में भी माता का गुणगान आवश्यक है। कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन से सकारात्मकता का वातावरण पैदा होता है। इस दौरान माता के विभिन्न रूपों की पूजा वाह भजनों का सुंदर गुणगान किया गया। इस मौके पर डॉ अग्रवाल भजनों की प्रस्तुति में झूमते हुए भी दिखाई दिए।

इस अवसर पर श्रीमती शशिप्रभा अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल भी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News