October 17, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

नरेंद्रनगर में चलाया गया संयुक्त यातायात चेकिंग अभियान।

1 min read

सू.वि./टिहरी/दिनांक 27 मार्च, 20 उप जिलाधिकारी नरेंद्रनगर के नेतृत्व में आज सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नरेंद्रनगर द्वारा नरेंद्रनगर थाना क्षेत्रांतर्गत संयुक्त यातायात चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहनों को चैक करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सघनता से चेकिंग की कार्रवाई कर कुल 35 वाहनों का मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान किया गया तथा एक वाहन को सीज किया गया।

इस दौरान ओवरलोड, ओवर स्पीड, शराब पीकर वाहन चलाना, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाना, बिना हेलमेट के वाहन चलाना, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी, यात्री वाहन में क्षमता से अधिक सवारी बैठाना, माल वाहन में सवारी ले जाना एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालो के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

संयुक्त यातायात चेकिंग अभियान में उप जिलाधिकारी नरेंद्रनगर देवेंद्र सिंह नेगी सहित प्रभारी निरीक्षक नरेंद्रनगर, चौकी प्रभारी आगराखाल, उपनिरीक्षक कविता द्वारा कार्यवाही में भाग लिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News