October 17, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

नरेंद्र नगर में चलाया गया संयुक्त यातायात चेकिंग अभियान।

1 min read

सू.वि./टिहरी/दिनांक 20 मार्च, 2023

उप जिलाधिकारी नरेंद्रनगर देवेंद्र नेगी ने बताया कि आज नरेंद्रनगर थाना क्षेत्रांतर्गत संयुक्त यातायात चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहनों को चैक करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सघनता से चेकिंग की कार्रवाई कर कुल 14 वाहनों का मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान किया गया तथा दो वाहनों को सीज किया गया।

इस दौरान चालकों द्वारा शराब पीकर वाहन चलाना, ओवरलोड, ओवर स्पीड, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाना, बिना हेलमेट के वाहन चलाना, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी, यात्री वाहन में क्षमता से अधिक सवारी बैठाना, माल वाहन में सवारी ले जाना एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालो के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

संयुक्त यातायात चेकिंग अभियान के दौरान उप जिलाधिकारी नरेंद्रनगर, प्रभारी निरीक्षक नरेंद्रनगर, चौकी प्रभारी प्लासडा मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News