October 17, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्रांतर्गत किये जाने वाले सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा की।

1 min read

 

ऋषिकेश 11 मार्च 2023 ।

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्रांतर्गत किये जाने वाले सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछा है लेकिन कुछ शेष सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इस मौके पर उपस्थित अधिशासी अभियंता धीरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रस्ताव शासन तक जा चुके हैं, जिस पर डॉ अग्रवाल ने प्रमुख सचिव आरके सुधांशु से दूरभाष पर वार्ता कर शीघ्र स्वीकृति के लिए कहा।

मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि प्रस्तावित कार्यों की स्वीकृति मिलने के बाद शीघ्र इनका कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखे जाने के निर्देश दिए।

इस मौके पर अधिशासी अभियंता धीरेंद्र कुमार, सहायक अभियंता सतीश सिंह, अपर सहायक अभियंता लक्ष्मीकांत गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News