November 5, 2025

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल  ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पूर्वोत्तर भारत के राज्य त्रिपुरा और नागालैंड के विधानसभा चुनावों में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने पर खुशियां मनाई गई।

1 min read

 

ऋषिकेश 02 मार्च 2023 ।

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल  ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पूर्वोत्तर भारत के राज्य त्रिपुरा और नागालैंड के विधानसभा चुनावों में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने पर खुशियां मनाई गई।

दून तिराहा में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि पूर्वोत्तर के राज्य त्रिपुरा में भाजपा ने वापसी की है जबकि नागालैंड में बीजेपी गठबंधन को बहुमत मिला है। उन्होंने कहा कि दोनों ही राज्यों की जनता ने भाजपा सरकार के कार्यों को सराहा है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सोच सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना से कार्य करते है।

इस मौके पर आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरित किया गया। साथ ही खुशियां मनाई गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, मेयर अनिता ममंगाई, जिला महामंत्री दीपक धमीजा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, प्रतीक कालिया, गणेश रावत, वरिष्ठ पार्षद शिव कुमार गौतम, प्रदीप कोहली, पूर्व राज्यमंत्री कृष्ण कुमार सिंघल, जितेंद्र अग्रवाल, अजय गुप्ता, सौरभ गर्ग, पूर्व पालिका अध्यक्ष शंभू पासवान, विनोद भट्ट, नेहा नेगी आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News