November 9, 2025

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

ग्यारह लाख की लागत से तीन वार्डो में महापौर ने सड़कों एवं नालियों का किया शिलान्यास*

1 min read

 

ऋषिकेश- नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने ग्रामीण क्षेत्र के वार्ड संख्या में वार्ड 31, 35 एवं 37 में 11 लाख की लागत से सड़क एवं नालियों का शिलान्यास किया।

वृहस्पतिवार को नगर निगम महापौर ने तीन वार्डो में सड़कों का शिलान्यास किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा उनका माल्यार्पण कर आभार जताया गया। इस दौरान अमित ग्राम के लोगों द्वारा महापौर को सीवर लाइन कार्य की शुरुआत ना होने की जानकारी दी जिस पर महापौर ने उन्हें बताया सैकंड फेज में टेंडर होते ही क्षेत्र में सीवर लाईन का कार्य प्रराम्भ हो जायेगा। बार बार सड़क की खुदाई ना करनी पड़े इसके लिए वह गैस लाईन भी उसी दौरान डालने के लिए प्रयास करेंगी।महापौर ने कहा कि शहर के विभिन्न वार्डो में सड़कों की स्थिति के सुधार के लिए तेजी के साथ नई सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। जहां भी सड़कों की आवश्यकता है, वहां आवश्यकतानुसार नगर निगम सड़क बनवा रहा है। मेयर ने कहा कि इन तीनों वार्डो के लोगों को अब सड़क के लिए परेशानी नहीं होगी। वहीं क्षेत्र में  ड्रेनेज सिस्टम को दुरूस्त करने के लिए नालियों का भी निर्माण तीव्र गति से जारी है। मौके पर क्षेत्रवासियों के अभिनंदन के दौरान मेयर ने कहा कि शहर का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। शहर को साफ सुथरा बनाने के साथ साथ सभी वार्डों में सड़कों का जाल बिछाना और वार्डों को जलभराव से निजात दिलाने के लिए वह विशेष रूप से प्रयासरत है। शहर को विकास का मॉडल बनाने के लिए वह प्रयासरत है। दूरगामी सोच के साथ विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जा रहा है। इस अवसर पर पार्षद विपिन पंत, विजेंद्र मोघा, रश्मि देवी , je विनय बलोधी, विनोद भारती, दिनेश असवाल, राम चन्द्र तिवारी, नागेन्द्र सिंह, दिनेश सती, गोविंद सिंह रावत, अनूप बडोनी, दिनेश पंत, भगत राम पेटवाल, राजेश्वरी सती, मंजू पंत, राजी रतूड़ी, विकरा देवी, मंजू देवी, राजकुमारी, सोनी देवी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News