मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल से भाजपा वीरभद्र मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मुलाकात की।
1 min read

ऋषिकेश 19 फरवरी 2023 ।
क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल से भाजपा वीरभद्र मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मुलाकात की। इस दौरान मंत्री डा. अग्रवाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर डा. अग्रवाल ने संगठन को मजबूती देते हुए आगामी निकाय और लोकसभा चुनावों में एकजुट होने पर जोर दिया।
बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में हुई मुलाकात पर मंत्री डा. अग्रवाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन में नये दायित्व मिलने पर बधाई दी। डा. अग्रवाल ने कहा कि भाजपा संगठन में ही सर्वसमाज का सम्मान होता है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
डा. अग्रवाल ने कहा कि आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन भाजपा ही है, जो सम्मान कार्यकर्ताओं को भाजपा से मिलता है, अन्य संगठन में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जाती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी निकाय व लोकसभा चुनाव के लिए तत्पर होकर कार्य करने का आवाहन किया।
डा. अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से सरकार की लोकहितकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक बैठक व्यक्ति तक लेकर जाएं, जिससे आम व्यक्ति को भी सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके।
इस मौके पर वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, नवनियुक्त महामंत्री तनु तेवतिया, गौरव कैंथोला, उपाध्यक्ष जगदंबा सेमवाल, प्रिया ढकाल, विजय जुगलान, बालम रावत, कोषाध्यक्ष विवेक चतुर्वेदी, मंत्री शशी सेमल्टी, संदीप छिंद्रा, पुनीता भंडारी, मीडिया प्रभारी हेमलता चैहान, सोशल मीडिया प्रभारी राज कोठारी, युवा मोर्चा वीरभद्र मंडल अध्यक्ष निखिल बर्थवाल, महिला मोर्चा वीरभद्र मंडल अध्यक्ष निर्मला उनियाल, अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ऋषभ जैन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
