October 17, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेम चंद अग्रवाल ने महान समाज सुधारक व आर्य समाज के संस्थापक श्री दयानंद सरस्वती की जयंती पर समाजसेवी कुशल पाल सिंह को सम्मानित किया।

1 min read

 

ऋषिकेश 12 फरवरी 2023 ।
क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेम चंद अग्रवाल ने महान समाज सुधारक व आर्य समाज के संस्थापक श्री दयानंद सरस्वती की जयंती पर समाजसेवी कुशल पाल सिंह को सम्मानित किया।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि जिस प्रकार स्वामी दयानंद सरस्वती जी ने समाज सुधारक के रूप में देश को प्रगति की दिशा में ले जाने में अहम भूमिका निभाई, उसी प्रकार श्री कुशल पाल सिंह जी ने समाज हित में सदैव कार्य किया।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि श्री कुशल जी 1969 में शुगर मिल सोसाइटी के निर्विरोध चैयरमेन रहे। उन्होंने 1974 में भारतीय क्रांति दल (बीकेडी), 1981 में किसान मजदूर दलित पार्टी तथा 1989 में निर्दलीय मसूरी विधानसभा से चुनाव लड़ा।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि सदैव समाज की उन्नति और किसान नेता के रूप में पहचान रखने वाले श्री कुशल जी ने 2005 में आदिवासी बच्चों के उत्थान को शिक्षा के लिए एक बड़ी भूमिका निभाई। यही नहीं, देश में जब भी आपदा आयी, उन्होंने सदैव चिंता कर मदद की।

डॉ अग्रवाल ने दो दिन पूर्व 93 वर्ष के हुए श्री कुशल पाल जी के शतायु होने की कामना की और उनका आशीर्वाद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News