JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

बजट, सन्तुलित और समावेशी विकास का दस्तावेज है : किशोर उपाध्याय

1 min read

टिहरी : विधायक किशोर उपाध्याय ने बजट को सन्तुलित और समावेशी विकास का दस्तावेज बताया है।
उपाध्याय ने एक बयान में कहा कि प्रधान मन्त्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व नेतृत्व की ओर अग्रसर है।
विकास की दर में सर्वोपरि हैं। विकसित देश भी भारत का लोहा मान रहे हैं।चीन जैसे देश को भारत ने पीछे छोड़ दिया है।
बजट में मध्य व निम्न मध्य वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है। भारत गावों का देश है, बजट किसानों व मज़दूरों को खुशहाल बनाने वाला बजट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News