JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

लाला लाजपत राय की जयंती पर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने महिलाओं को सम्मानित किया।

1 min read

ऋषिकेश 28 जनवरी 2023 ।
लाला लाजपत राय की जयंती पर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने महिलाओं को सम्मानित किया। इस मौके पर लाला लाजपत राय के जीवन पर भी प्रकाश डाला गया।
शनिवार को चकजोगीवाला में महिलाओं को सम्मानित कर मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि लाला लाजपतराय ने अपने लेखों, समाचार पत्रों तथा पत्रिकाओं के द्वारा जनसभाओं व सरकारी तंत्र से महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य किया। उन्होंने कहा कि जहां भी लाला जी को महिला सशक्तिकरण की किरण दिखाई दी, उन्होंने उसे समर्थन देकर आंदोलन का रूप देने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि लाला जी को पूर्ण विश्वास था कि राष्ट्र उत्थान स्त्रियों की दशा में सुधार बिना असंभव है।
डा. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का फोकस भी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए रहता है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने राष्ट्रपति पद पर ऐसे क्षेत्र से महिला को चुनकर सुशोभित किया। महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह जीता जागता उदाहरण है। उन्होंने कहा कि हमारी प्रदेश की धामी सरकार ने भी महिलाओं को समान अधिकार दिलाने में सराहनीय कदम उठाया है।
डा. अग्रवाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में धामी सरकार की मजबूत पैरवी के कारण प्रदेश की महिलाओं को सम्मान मिला है। आज राज्य की महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण मिला है। इस मौके पर मंत्री डा. अग्रवाल ने महिलाओं को मिष्ठान खिलाकर पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया।
इस मौके पर ब्लाक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, प्रधान भगवान सिंह मेहर, क्षेत्र पंचायत सदस्य अमर खत्री, महामंत्री श्यामपुर मंडल भूपेंद्र सिंह, वार्ड मेंबर राजी रमोला, आशा व्यास, उर्मिला देवी, मधु देवी, हंसुली देवी, सावित्री देवी, दिव्या आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News