October 17, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

होमगार्डस जवान प्रकाश आर्य द्वारा ड्यूटी के दौरान लहुलुहान घायल व्यक्ति को विकास आर्य की मदद से निजी साधन से त्वरित उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश पहुँचाया गया, जहां घायल का उपचार किया जा रहा है।

1 min read

सू.वि./टिहरी/दिनांक 24 जनवरी, 2023
जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स टिहरी गढ़वाल गौतम कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 23 जनवरी, 2023 को होमगार्डस जवान प्रकाश आर्य प्लाटून मुनिकीरेती टिहरी गढ़वाल द्वारा ड्यूटी के दौरान लहुलुहान घायल व्यक्ति को अपने साथी होमगार्ड्स विकास आर्य की मदद से निजी साधन से त्वरित उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश पहुँचाया गया, जहां घायल का उपचार किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति के संबंध में किसी अज्ञात मोटरसाईकिल वाले के द्वारा पी.डब्लू.डी. तिराहा पर तैनात प्रकाश आर्य को बताया गया कि पीछे की तरफ 100 मीटर दूरी पर नाली में कोई लहुलुहान हालत में व्यक्ति पड़ा है। घायल के उपचारर्थ 108 एम्बुलेंस को कॉल की गयी, एम्बुलेंस के दूर-दराज रानीपोखरी क्षेत्र में होने के कारण दोनो जवानों द्वारा निजी साधन से घायल व्यक्ति को त्वरित उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश पहुँचाया गया। घायल व्यक्ति जगदीश गुप्ता चन्द्रभागा चन्द्रेश्वर नगर ऋषिकेश जनपद देहरादून का रहने वाला है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News