JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

शहरी विकास मंत्री एव सरस्वती विद्या मंदिर के व्यवस्थापक प्रेमचंद अग्रवाल ने विद्यालय का औचक निरीक्षण कर साफ सफाई व छात्र-छात्राओं से पढ़ाई के बारे में जानकारी ली l

1 min read

डोईवाला 20 जनवरी।

शहरी विकास मंत्री एव सरस्वती विद्या मंदिर के व्यवस्थापक प्रेमचंद अग्रवाल ने विद्यालय का औचक निरीक्षण कर साफ सफाई व छात्र-छात्राओं से पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। प्रधानाचार्य महेश चंद गुप्ता ने शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को समस्याओं के बारे में अवगत कराया। प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि विद्यालय की समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय में संस्कारवान शिक्षा से स्कूली बच्चों को नवाजा जा रहा है, विद्यालय के बच्चे आगे चलकर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। इस अवसर पर संचित पांडे, चंद्रशेखर गैरोला, ममता सैनी, पंकज सेमवाल, ईश्वर चंद्र अग्रवाल, भारत गुप्ता आदि शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News