October 17, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

देवप्रयाग में अलकनंदा एवं भागीरथी के संगम स्थल पर गंगा आरती एवं भक्ति संगीत का आयोजन पर्यटन विभाग एवं नगर पालिका के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।

1 min read

सू.वि./टिहरी/दिनांक 15 जनवरी, 2023
देवप्रयाग में अलकनंदा एवं भागीरथी के संगम स्थल पर कल शनिवार को प्रातः व सांय में गंगा आरती एवं भक्ति संगीत का अयोजन पर्यटन विभाग एवं नगर पालिका के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।
इस अवसर पर ISKON (अन्तराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ) के अनुयाइयों द्वारा भक्ति संगीत कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। साथ ही संस्कृत महाविश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा संस्कृत श्लोक का उदघोष किया गया। कार्यक्रम नगर पालिका अध्यक्ष देवप्रयाग कृष्ण कांत कोठियाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
सम्पूर्ण कार्यक्रम का उद्देश्य आध्यात्मिक स्थल देवप्रयाग को विश्व के मानचित्र में लाकर विश्वभर के पर्यटकों को अकर्षित कर क्षेत्र में पर्यटकों को आवागमन बढ़ाना है।
इस अवसर पर कार्यक्रम के सफल आयोजन में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के निदेशक चंद्रशेखर मायंकर, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी, साहसिक खेल अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सहित संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्र – छात्रायें आमजन एवं अनुयायी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News