October 17, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

बैंक आफ महाराष्ट्र (राष्ट्रीयकृत बैंक) ने नोएडा जोन के भीतर ऋषिकेश में अपनी 53वीं शाखा खोली

1 min read

ऋषिकेश 07 जनवरी 2023 ।

बैंक आफ महाराष्ट्र (राष्ट्रीयकृत बैंक) ने नोएडा जोन के भीतर ऋषिकेश में अपनी 53वीं शाखा खोली। जिसका उद्धाटन वित्त मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल और बैंक ऑफ महाराष्ट्र के कार्यपालक निदेशक श्री एबी विजयाकुमार जी ने संयुक्त रूप से आज रिबन काटकर किया।

शनिबार को 53वीं शाखा का उद्धाटन कर मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि बैंक आफ महाराष्ट्र देश के अग्रणीय बैंकों में शुमार है। यह बैंक अपने सामाजिक दायित्वों का भली-भांति निर्वहन कर रहा है। बैंक ग्राहकों को सुविधा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रगतिशील है और अधिक से अधिक बैंक की शाखाओं का विस्तार कर रहा है। जिससे लोग लाभान्वित हो रहे हैं, जो कि सराहनीय कार्य है।

डा. अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान में देश व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से बैंक लोगो को लाभान्वित कर रहे है। आज का समय डिजिटल ट्रांजैक्शन का है और भारत वर्तमान में तेजी से डिजिटलाइजेशन की ओर बढ़ रहा है, आज भारत में लगभग 40 प्रतिशत ट्रांजैक्शन डिजीटली हो रहा है।

डा. अग्रवाल ने कहा कि भविष्य में ग्राहकों को और बेहतर बैंकिंग सेवा मिलेगी। आज सरकार डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खाते में धनराशि जमा कर रही है जिससे बिचौलिए खत्म होते जा रहे है। उन्होने कहा कि सरकार प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्य कर रही है और दूरस्थ क्षेत्र में पंक्ति पर खड़े अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचा रही है।

इस मौके पर बैंक के कार्यपालक निदेशक श्री ए बी विजयकुमार ने कहा कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र की स्थापना ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखते हुए ‘‘एक परिवार एक बैंक’’ उद्देश्य के साथ 16 सितंबर 1935 को की गई थी। उसका आज तक बैंक की ओर से निर्वहन किया जा रहा है।

इस मौके पर बैंक ऑफ महाराष्ट्र के उप महाप्रबंधक श्री विक्रम त्रिपाठी ने बताया कि बैंक आफ महाराष्ट्र ने नोएडा जोन में यह 53 वीं शाखा, जबकि उत्तराखंड में यह 13 वीं शाखा खोली है। वर्तमान में गढ़वाल मंडल में सात जबकि कुमायूं मंडल में 06 शाखायें है। बताया कि पूरे देशभर में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की पूरे देशभर में दो 2221 शाखायें विद्यमान हैं। उन्होंने बताया कि बैंक आफ महाराष्ट्र को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन जी द्वारा बेस्ट पब्लिक सेक्टर बैंक नंबर वन का अवॉर्ड दिया गया है। बताया कि उत्तराखंड के प्रत्येक जनपद में जल्द बैंक की शाखायें खोली जाएंगी। इसका जोनल ऑफिस जल्द देहरादून में खोला जाएगा।

इस मौके पर बैंक के कार्यपालक निदेशक श्री ए बी विजयकुमार, उप महा प्रबंधक बैंक ऑफ महाराष्ट्र विक्रम त्रिपाठी, सहायक महाप्रबंधक श्रीबत्स करन, मुख्य प्रबन्धक सुरेंद्र शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक अंकित गुप्ता, शाखा प्रबंधक बरखा रानी, आदि बैंक के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News