October 17, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

6 जनवरी को ग्रामीण एवं शहरी स्थानीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों व अन्य हितबद्व जन सामान्य के साथ जन सुनवाई आदि के सम्बन्ध में बैठक/ जनसुनवाई आयोजित की जा रही है।

1 min read

सू.वि./टिहरी/दिनांक 04 जनवरी, 2023
जिला पंचायत राज अधिकारी टिहरी गढ़वाल एम.एम. खान ने जानकारी देते हुए बताया कि एकल सदस्यीय समर्पित आयोग, निदेशालय पंचायतीराज, उत्तराखण्ड देहरादून द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल में त्रिस्तरीय पंचायतों एवं शहरी निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग के सर्वेक्षण की कार्यवाही के परिप्रेक्ष्य में मा0 आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य सचिव अपर सचिव खण्ड स्तरीय पंचायतीराज एवं शहरी विकास विभाग के अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार विमर्श, ग्रामीण एवं शहरी स्थानीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों व अन्य हितबद्व जन सामान्य के साथ जन सुनवाई आदि के सम्बन्ध में बैठक/ जनसुनवाई आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि दिनांक 06 जनवरी, 2023 को समय 11ः30 बजे से 01 बजे तक नगर निगम ऋषिकेश में नगर निगम ऋषिकेश, नगर पालिका नरेन्द्रनगर, नगर पालिका मुनिकीरेती-ढालवाला एवं नगर पंचायत तपोवन की बैठक आहूत की जानी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News