October 16, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमंचद अग्रवाल ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  की माता हीराबेन मोदी जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

1 min read

 

ऋषिकेश 30 दिसम्बर 2022 ।

क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमंचद अग्रवाल ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  की माता हीराबेन मोदी जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही दो मिनट का मौन भी रखा गया।

शुक्रवार को बैराज रोड़ कैंप कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि एक पुत्र के लिए मां पूरी दुनिया होती है। मां का निधन पुत्र के लिए असहनीय और अपूरणीय क्षति होती है। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की पूज्य माता जी का निधन अत्यंत दुःखद है। मंत्री डा. अग्रवाल ने प्रभु श्री राम से स्व. हीराबेन जी को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करने की कामना की।

इस मौके जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, वीरभद्र मंडल महामंत्री सुंदरी कंडवाल, ऋषिकेश महामंत्री सुमित पंवार, सीमा रानी, मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा उषा जोशी, रूपेश गुप्ता, सचिन अग्रवाल, दिनेश पयाल, प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत, विवेक शर्मा, विनोद भट्ट, निर्मला उनियाल, प्रवीण रावत, शुभम शर्मा, शशी राणा, माया घले, पार्षद प्रदीप कोहली, राजू नरसिम्हा, अविनाश, राम कैलास, प्रताप सिंह राणा, दीपक जुगरान, पुनिता भंडारी, दिनेश बिष्ट, शिवानी भट्ट, जगावर सिंह, माधवी गुप्ता, अनिकेत गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News