शत्रुघन घाट पर स्वर्गीय बडोनी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
1 min read

उत्तराखंड के गांधी व उत्तराखंड आंदोलन के प्रणेता इंद्रमणि बडोनी की जयंती के अवसर पर शत्रुघन घाट पर स्वर्गीय बडोनी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके बलिदान को याद किया गया।
इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज द्विवेदी नेअपने संबोधन में उत्तराखंड के गांधी स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी का भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि त्तराखंड पृथक राज्य आंदोलन को अहिंसात्मक नेतृत्व करने की क्षमता और अलग राज्य के लिए आंदोलित उत्तराखंडियों को *आज दो अभी दो* के नारे के साथ अपने करिश्माई व्यक्तित्व ने एक सूत्र में बांध कर रखा।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद मुनी की रेती के पूर्व अध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल, समाजसेवी एवं उद्योगपति बचन पोखरियाल, आसाराम व्यास, सुरेंद्र भंडारी ,अजय रमोला , नरेंद्र मैठाणी, उत्तम असवाल, अनिल रावत ,,रोशन ध्यानी, इंदिरा आर्य , सीमा बिजलवान,, सरोज कुकरेती ,शशि कंडारी, महिपाल बिष्ट ,वीरेंद्र बिष्ट,विनोद बिजलवान, आशा पवार ,सुनीता नेगी आदि लोग उपस्थित थे l
