मुख्यमंत्री पुष्कर मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर महापौर ऋषिकेश अनिता ममगाई ने धरना स्थल पर आकर आंदोलनकारियों से धरना समाप्त करने की अपील की l
1 min read

ऋषिकेश :आज युवा न्याय संघर्ष समिति द्वारा अंकिता हत्याकांड में चलाये जा रहे अनिश्चितकालीन धरने का ७२ वां दिन था और आज धरने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कल दिये निर्देशों पर मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर महापौर ऋषिकेश अनिता ममगाई ने कई पार्षदगणों के साथ धरनास्थल पर आकर आंदोलनकारियों से धरना समाप्त करने की अपील की, साथ ही उन्होंने अंकिता हत्याकांड की जांच में सरकार द्वारा पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर उन्होंने आंदोलनकारियों पर पुलिस द्वारा थोपे गए झूठे मुकदमों पर मुख्यमंत्री द्वारा किये गए वापसी के ऐलान को भी दोहराया। आंदोलनकारियों के बीच अपनी बात रखते हुऐ भावुक होते हुए महापौर अनिता ममगाईं ने कहा कि यह घटना उत्तराखंड के माथे पर कलंक है, हमारे जनमानस को एक बार पुनः देवभूमि का एहसास करवाना होगा जिसके लिए न्यायिक प्रक्रिया में कोई कोताही न बरतने का सरकार ने प्रण लिया है, महापौर के आश्वासन के जवाब में समिति के अध्यक्ष संजय सिल्सवाल ने कहा कि हम धरना समाप्त तो नहीं कर रहे हैं लेकिन अपने राज्य के मुखिया और महापौर के अस्श्वासन पर एवं न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा जताते हुए धरने को फिलहाल स्थगित कर रहे हैं।
इस अवसर पर डॉ आशुतोष डंगवाल ने कहा कि इस तरह के घटनाक्रम को रोकने के लिए सामजिक चेतना परमावश्यक है , एवं न्याय समिति द्वारा चलाया जा रहा यह धरना इस चेतना का अप्रितम उदाहरण है, उन्होंने इस अवसर पर तमाम राज्य आंदोलनकारी मातृशक्ति को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने जीवट होकर ७२ दिन इस लौ को जलाये रखा।
तमाम आंदोलनकारियों एवं सदस्यों के आवाहन पर महापौर ने अंकिता भंडारी के चित्र को ससम्मान शहीद स्मारक में स्थान दिया, एवं आंदोलनकारियों को जूस पिलाकर धरने का स्थगन करवाया। तथा महापौर ने इस लड़ाई में कंधे से कन्धा मिलाकर लड़ने का वादा किया।
इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी अमरा बिष्ट, जया डोभाल, रामेश्वरी चौहान , भगवती चमोली, सुमित्रा बिष्ट, स्वरूपी देवी, विमला रौथाण , विक्रम भंडारी, जन्मदेई देवी, रविंद्र कौर, विमल नौटियाल, जितार सिंह बिष्ट, राजेंद्र कोठारी, हरि सिंह नेगी, मदन सिंह राणा, एल पी रतूड़ी , तरुणी देवी, युद्धवीर सिंह चौहान, रविंद्र प्रकाश भारद्वाज, राधा रमोला, देवेंद्र प्रजापति, कमलेश जैन, शकुंतला शर्मा, विजयलक्ष्मी शर्मा, विजय बडोनी, अजीत सिंह गोल्डी, उमा राणा, हेमा रावल , लक्ष्मी कठैत , राधा , सर्वेश्वरी कठैत, गुड्डी डबराल, हरि राम वर्मा, यशवंत सिंह रावत, विजय सिंह बिष्ट, अमन भट्ट, प्रमोद कुमार शर्मा, सुरेंद्र सिंह नेगी, चंद्रभूषण शर्मा, मोहित बंसल, प्रमिला रावत, हरीश पंत आदि मौजूद थे।
