JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

सम्मान से मिलती है बेहतर कार्य करने की प्रेरणा-अनिता ममगाई

1 min read

ऋषिकेश- नगर निगम को मिले अटल निर्मल पुरूस्कार को लेकर निगम के स्वच्छता प्रहरियों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है।सफाई हवलदारों ने मिष्ठान वितरित कर इस उपलब्धि का श्रेय महापौर अनिता ममगाई के दूरदर्शिता पूर्ण निर्णयों को दिया।इस दौरान स्वच्छता प्रहरियों ने वर्ष 2023 के स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रथम स्थान पर आने का संकल्प भी दोहराया।

ऋषिकेश नगर निगम को अटल निर्मल पुरुस्कार मिलने से निगम के स्वच्छता प्रहरियों में नये उत्साह का संचार हुआ है।इस महत्वपूर्ण उपलबी पर सफाई हवलदारों ने महापौर को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि कोई भी सम्मान अथवा पुरूस्कार हमें और बेहतर करने की प्रेरणा देता है।इस सम्मान के असली हकदार आप लोग हैं। आप सब ने विपरीत परिस्थितियों और सीमित संसाधनों में अपने अथक प्रयासों के बावजूद निगम को गौरवान्वित होने का अवसर दिया।महापौर ने कहा कि अभी चुनौतियां खत्म नही हुई हैं अगला लक्ष्य देशभर के स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल बनने का है जिसके लिए हमें आज से ही कमर कसनी होगी।

इस दौरान नगर मुख्य नगर आयुक्त राहुल कुमार गोयल, प्रमोद शर्मा,महेंद्र गुप्ता , जयप्रकाश गुप्ता,बबलू चौहान, दिनेश यादव , दिनेश शाह ,लालजी गुप्ता ,अवधेश गुप्ता राजकुमार, राजेश जैसवाल तारकेश्वर,  राजाराम,मोनू ,नरेश, तीरथ, जितेंद्र, अमित, विनोद,राकेश, विक्रम, विनेश, सुभाष, सुरेंदर, अजय आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News