JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

आईडीपीएल और कृष्णानगर कॉलोनीवासियों ने क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेम चंद अग्रवाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।

1 min read

ऋषिकेश 20 दिसंबर 2022।

आईडीपीएल और कृष्णानगर कॉलोनीवासियों ने क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेम चंद अग्रवाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान मंत्री डा. अग्रवाल ने आईडीपीएल और कृष्णानगर कॉलोनीवासियों को न उजाड़े जाने का निवेदन मुख्यमंत्री श्री धामी से किया। इस पर मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस मौके पर आईडीपीएल और कृष्णानगर कॉलोनीवासियों ने मुख्यमंत्री सहित क्षेत्रीय विधायक का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री आवास में हुई मुलाकात में मंत्री डा. प्रेमंचद अग्रवाल ने आईडीपीएल और कृष्णानगर कॉलोनीवासियों का पक्ष रखा। मंत्री डा. अग्रवाल ने बताया कि आईडीपीएल प्रबंधन की ओर से आवंटित आवासों में रह रहे अधिकांश सेवानिवृत कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि कन्वेंशन सेंटर योजना व अन्य कारणों से भवनों को खाली करने के नोटिस दिए जा रहे हैं। जिससे सभी के समक्ष आशियाना उजड़ने का संकट पैदा हो गया है।

डा. अग्रवाल ने बताया कि आईडीपीएल फैक्ट्री बंद होने के बाद आईडीपीएल को आवंटित भूमि मूल विभाग (वन) को स्थानांतरित की गई है। जिस पर कन्वेंशन सेंटर जैसी गतिविधियों के बनने की योजना है। उन्होंने बताया कि आईडीपीएल और कृष्णानगर कॉलोनी में पिछले करीब 50 वर्षों से लोग रह रहे हैं।

डा. अग्रवाल ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आईडीपीएल और कृष्णानगर कॉलोनीवासियों को न उजाड़े जाने का निवेदन किया। मंत्री डा. अग्रवाल की बातों पर गौर करते हुए मुख्यमंत्री श्री धामी ने उन्हें सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

बता दें कि पूर्व में अनेकों बार मंत्री डा. अग्रवाल ने इस संबंध में सीएम से वार्ता कर इस विषय को उठाया था। साथ ही 26 सितंबर को आईडीपीएल और कृष्णानगर कॉलोनीवासियों को मुख्यमंत्री श्री धामी से भेंट करवाने का भी आश्वासन दिया था।

इस मौके पर योगी योगेंद्र तिवारी, पुनीत बजाज, समशेर सिंह, प्रकाश रावत, अमित मलिक, विजय भारद्वाज, अजय श्रीधर, एचपी रतूड़ी, वामिक मंसूर, दर्शना श्रीधर, विमलेश शर्मा, निर्मला मान, रूपिंदर कौर, ओडी तोमर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News