JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उम्मीदवारो ने क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचन्द अग्रवाल से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

1 min read

ऋषिकेश 19 दिसम्बर।

श्री देव सुमन विवि के ऋषिकेश कैंपस में होने वाले छात्रसंघ चुनाव के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उम्मीदवारो ने क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचन्द अग्रवाल से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

ऋषिकेश आवास में हुई मुलाकात में मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि अभाविप ऐसा संगठन है जिसमें राष्ट्रभाव, राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना निहित है। उन्होंने कहा कि यह संगठन ज्ञान, चरित्र और एकता का परिचय देता है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि अभाविप के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी रहे हैं। उन्होंने अभाविप के उम्मीदवारों को छात्रसंघ चुनाव के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर अध्यक्ष पर के उम्मीदवार ऋतिक पाठक, उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार केशव पोरवाल, कोषाध्यक्ष सिमरन अरोड़ा, विवि प्रतिनिधि आकाश उनियाल, जिला प्रमुख अभविप विवेक शर्मा, जिला संयोजक शुभम शर्मा, पूर्व अध्यक्ष संदीप शर्मा, सुमित पंवार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News