JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

भारतीय जनता पार्टी ऋषिकेश जिले के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की

1 min read

ऋषिकेश 17 दिसम्बर।

ऋषिकेश विधानसभा में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी ऋषिकेश जिले के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की। इस मौके पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।

शनिवार को मंत्री डॉ अग्रवाल ने स्वागत व सम्मानित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी विश्व के सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जिसमें हर कार्यकर्ता का सम्मान होता है। उन्होंने कहा कि पार्टी में जमीन से जुड़े होने का आज लाभ कार्यकर्ताओं को मिला।

डॉ अग्रवाल ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा जी के नेतृत्व में सभी सदस्य पार्टी और संगठन को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य को डबल इंजन की सरकार का फायदा मिल रहा है। राज्य सरकार पलायन, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विकास कार्य के लिए दृढ़ संकल्पित है। कहा कि हमारी सरकार ने राज्य को 2025 तक देश का अग्रणी प्रदेश बनाने का संकल्प लिया है।

डॉ अग्रवाल ने आवाहन करते हुए कहा कि आगामी निकाय और लोकसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कसें। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन के बीच लेकर जाएं, जिससे अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबका साथ और सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य करती है। कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य की युवा श्री पुष्कर सिंह धामी जी की सरकार सराहनीय कार्य कर रही है। श्री राणा जी ने कार्यकर्ताओं से राज्य सरकार और जनता के बीच सेतु बनने का आवाहन किया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, जिला उपाध्यक्ष श्री दिनेश सती, श्री मनोज ध्यानी, श्री प्रतीक कालिया, जिला महामंत्री श्री दीपक धमीजा, जिला मंत्री श्री गणेश रावत, श्रीमती पुष्पा ध्यानी, जिला कोषाध्यक्ष श्री राहुल अग्रवाल, जिला कार्यालय मंत्री श्री देवदत्त शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी श्रीमती नीलम चमोली, निवर्तमान मण्डल महामंत्री सुमित पंवार, पार्षद प्रदीप कोहली आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News