JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

युवा न्याय संघर्ष समिति ने भाजपा पूर्व राज्यमंत्री विनोद आर्य का पुतला फूंक कर विरोध जताया

1 min read

Rishikesh :आज दिनांक 16/12 /2022 को युवा न्याय संघर्ष समिति का धरना अंकिता भण्डारी हत्याकांड में शामिल वीआईपी के नाम उजागर करने व सीबीआई की माँग व विधानसभा भर्ती घोटाले में दोषियों पर कार्यवाही की माँग को लेकर धरना 65वें धरना जारी रहा। इस अवसर पर अंकिता भण्डारी के हत्यारे पुलकित आर्य के पिता एवं राज्यमंत्री विनोद आर्य पर उनके ड्राइवर द्वारा लगाए गए दुराचार के आरोपों पर सदस्यों ने विनोद आर्य के कुकर्मों की घिर निंदा की, एवं भाजपा पूर्व राज्यमंत्री विनोद आर्य का पुतला फूंक कर विरोध जताया*

समिति अध्यक्ष संजय सिलस्वाल ने कहा कि इस तरह की मानसिकता के लोग समाज पर एक कलंक के समान हैं, यह उदाहरण हैं कलयुग में रावण के, जिसने मद, अहंकार में अपने पूरे कुल को धकेल सम्पूर्ण कुलनाशक होने का पाप किया।

अरविंद हटवाल कहते हैं कि इन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए तथा अपराधियों को पोषित करने वाले इस परिवार की और भी छानबीन होनी चाहिए कि यह परिवार जुर्म के किस और दलदल में शामिल है।

आंदोलनकारी शीला ध्यानी ने कहा कि सरकार की मनमानी के कारण आज हमारी बेटी व युवाओं को न्याय नहीं मिल रहा सरकार इतनी बेशर्म हो चुकी है जो एक गरीब की बेटी को न्याय नहीं दे पा रही हैं अब हमे उच्च न्यायालय पर ही विश्वास है वही हमारी बेटी व उसके माता–पिता को इंसाफ दिला सकेगी।

*उत्तराखंड समानता पार्टी और अखिल भारतीय समानता मंच ने दिया समर्थन*

युवा न्याय संघर्ष समिति द्वारा अंकिता को न्याय दिलाने हेतु सीबीआई जांच की मांग हेतु चलाए जा रहे आंदोलन को उत्तराखंड समानता पार्टी के द्वारा समर्थन दिया गया । पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री बलवीर सिंह भंडारी एवं प्रमुख महासचिव श्री चंदन सिंह नेगी के द्वारा युवा न्याय संघर्ष समिति द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन की सराहना की गई और कहा कि उत्तराखंड में किसी भी अपराधिक/ गैर कानूनी क्रियाकलापों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समर्थन देने वालों में पार्टी के सह संगठन सचिव महेंद्र सिंह रावत, संस्थापक सदस्य कांता प्रसाद जोशी, राजेंद्र प्रसाद जोशी आदि उपस्थित रहे.

अखिल भारतीय समानता मंच नें भी युवा न्याय संघर्ष समिति के कार्यक्रम को समर्थन दिया । समर्थन देने वालों में एलपी रतूड़ी केंद्रीय सचिव, जेपी कुकरेती प्रांतीय महासचिव, बीके ध्यानी सदस्य प्रांतीय कार्यकारिणी उपस्थित रहे ।

आज के धरने पर राज्य आन्दोलनकारी जलम्बी देवी, विमला देवी रौथाण, सरोपी देवी, पिंकी देवी, रविन्द्र कौर, विमला नौटियाल, मदन सिंह राणा, एल पी रतूड़ी, जे पी कुकरेती, वी एस भण्डारी, आर पी जोशी, सी एस नेगी, वी के ध्यानी, जया डोभाल, रामेश्वरी चौहान, युद्धवीर सिंह चौहान, जितार सिंह बिष्ट, हरि सिंह नेगी, राजेन्द्र कोठारी, लक्ष्मी कठैत, आशुतोष डंगवाल, हरिराम वर्मा, विक्रम भण्डारी, केदार पयाल, सावित्री देवी, रुकम पोखरियाल, ऋषित रावत, सूरज कुकरेती एवं यशवंत सिंह रावत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News